बागेश्वर में पहाड़ दरकने की दिल दहला देने वाली तस्वीरें हुई कैमरे में कैद

बागेश्वर में पहाड़ दरकने की दिल दहला देने वाली तस्वीरें हुई कैमरे में कैद रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड के बागेश्वर में पहाड़ के दरकने की दिल दहला देने वाली तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं। भूस्खलन के चलते पहले से बंद पड़े बागेश्वर जिले में सोंग गांव को मुनार गांव से जोड़ने वाले मोटर […]

बागेश्वर में पहाड़ दरकने की दिल दहला देने वाली तस्वीरें हुई कैमरे में कैद

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के बागेश्वर में पहाड़ के दरकने की दिल दहला देने वाली तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं। भूस्खलन के चलते पहले से बंद पड़े बागेश्वर जिले में सोंग गांव को मुनार गांव से जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर एक पहाड़ी अचानक भरभराकर गिर गई। भूस्खलन की लाइव तस्वीरें वहां मौजूद किसी ग्रामीण ने अपने कैमरे में कैद कर ली।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, किस तरह ऊंची पहाड़ी भूस्खलन की जद में आ गई। जिससे कई पेड़ पौंधे भी मलुवे के साथ ही खाई में गिर गए। पहाड़ी से पत्थरों की बरसात और धूल का ग़ुबार उठते हुए साफ देखा जा सकता है। गनीमत यह रही कि, इस क्षेत्र में कोई गांव नहीं है और मोटर मार्ग भी लंबे समय से बन्द होने के कारण आवाजाही ठप पड़ी है।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts