ब्रेकिंग: नारायणबगड़ में शिकारियों ने मार गिराया नरभक्षी गुलदार। ग्रामवासियों को मिली निजात

नारायणबगड़ में शिकारियों ने मार गिराया नरभक्षी गुलदार। ग्रामवासियों को मिली निजात – मासूमों को निवाला बनाने वाला गुलदार हुआ ढ़ेर रिपोर्ट- गिरीश चंदोला थराली। विकासखंड नारायणबगड़ में मासूम बच्चे को निवाला बनाने वाला नरभक्षी गुलदार को गैरबारम गांव में शिकारियों ने मार गिराया। नरभक्षी गुलदार से अब जाकर ग्रामीणों को निजात मिली है। नरभक्षी […]

नारायणबगड़ में शिकारियों ने मार गिराया नरभक्षी गुलदार। ग्रामवासियों को मिली निजात

– मासूमों को निवाला बनाने वाला गुलदार हुआ ढ़ेर

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला
थराली। विकासखंड नारायणबगड़ में मासूम बच्चे को निवाला बनाने वाला नरभक्षी गुलदार को गैरबारम गांव में शिकारियों ने मार गिराया। नरभक्षी गुलदार से अब जाकर ग्रामीणों को निजात मिली है। नरभक्षी गुलदार को मारने के लिए गाँव मे तीन शिकारी तैनात किये गए थे, जिसमे लखपत सिंह, अजय रावत, जॉय हुकील थे। बीते 29 जून को गैरबारम गाँव में देवेंद्र सिंह की 12 वर्षीय बेटी दृष्टिका अपने मां के साथ खेत में थी, जहां नरभक्षी गुलदार ने उस पर अचानक हमला कर दिया जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

इससे पूर्व भी 29 मई को मलतुरा गाँव के त्यूला नामक तोक में एक 4 वर्षीय बच्ची को अपना निवाला बना चुका था। जिसके बाद नरभक्षी गुलदार को मारने के लिए जनता ने वन विभाग को पत्राचार किया था, वन विभाग को वाइल्ड लाइफ से आदमखोर गुलदार को मारने की अनुमति मिली थी। आदमखोर गुलदार लगातार क्षेत्र में दस्तक दे रहा था, जिससे ग्रामीण अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो चुके थे।

जिसके बाद वन विभाग एवं शिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। आखिरकार नरभक्षी गुलदार को शिकारियों ने मार गिराया। जानकारी देते हुए पश्चिमी मध्य पिंडर रेंजर नारायणबगड़ के वन क्षेत्राधिकारी जुगल किशोर चौहान का कहना है कि, आदमखोर गुलदार को घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर मार गिराया गया है। कल पोस्टमार्टम किया जायेगा।

Also Read This

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

Related Posts