त्रिवेन्द्र राज में इंसाफ पाने के लिए अनशन पर बैठी पीड़िता। सीओ सिटी विशाखा के आश्वासन पर पीड़िता ने किया अनशन समाप्त

त्रिवेन्द्र राज में इंसाफ पाने के लिए अनशन पर बैठी पीड़िता। सीओ सिटी विशाखा के आश्वासन पर पीड़िता ने किया अनशन समाप्त

 

– छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को अनशन पर बैठी पीड़िता

हरिद्वार। नाबालिग के साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ के मुकदमे में महापौर अनीता शर्मा के पति अशोक शर्मा व अन्य कांग्रेसी नेताओं द्वारा आरोपियों के पक्ष में पैरवी करने के चलते इंसाफ को भटक रही पीड़िता शुक्रवार को परिवार की अन्य महिलाओं के साथ अपनी मांगों को लेकर सीओ सिटी हरिद्वार के कार्यालय प्रांगण में अनशन पर बैठ गई। पीड़िता के साथ 4 से 5 अन्य महिलाओं के अनशन पर बैठने से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। आनन-फानन में सीओ सिटी विशाखा कार्यालय पहुंची और अनशन पर बैठी महिलाओं से वार्ता कर उनको न्याय का भरोसा दिलाया।

पीड़िता ने बताया कि सीओ सिटी ने मुकदमा की जांच ज्वालापुर के अन्य थाने में ट्रांसफर कराए जाने के संबंध में उनकी मांग को स्वीकार करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिस पर हमने सीओ सिटी मैडम के द्वारा दिए गए आश्वासन पर विश्वास करते हुए अपना अनशन समाप्त कर दिया। गौरतलब है कि, पिछले दिनों ज्वालापुर निवासी पीड़िता ने कांग्रेस नेताओं पर पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने बाकायदा एसएसपी को लिखित शिकायत भेज कर आरोप लगाते हुए कहा था कि, कांग्रेसियों ने एक तरफ तो हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के पक्ष में सत्याग्रह किया। वहीं दूसरी तरफ सत्याग्रह के बाद सीओ सिटी के दफ्तर पहुंचकर अश्लील हरकत व छेड़छाड़ के आरोपितों का बचाव किया।

पीड़िता ने बिना दबाव आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। परन्तु कार्यवाही न होने से परेशान पीड़िता द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र सौंप कर अल्टीमेटम देते हुए कहा कि, अगर तीन दिन के भीतर जांच ट्रांसफर नहीं की जाती है तो वह सत्याग्रह करने को मजबूर होगी। जिस पर पीड़िता आज अपने परिवार की अन्य महिलाओं के साथ सीओ सिटी कार्यालय पर पहुंची और अनशन प्रारम्भ कर दिया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी ने तत्काल ही अनशन पर बैठी पीड़िता और अन्य महिलाओं को कार्यवाही का भरोसा दिलाकर अनशन समाप्त कराया। पीडिता ने बताया कि, उसको उम्मीद है कि अब उसके साथ न्याय होने की उम्मीद बंधी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts