बड़ी खबर : उत्तराखंड के 29 जांबाज आज बनेंगे सेना में अफसर l जानिए किस राज्य के कितने जांबाज बनेंगे अफसर

शनिवार को होने वाली भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरकर उत्तर प्रदेश के 51, हरियाणा के 30 और उत्तराखंड के 29 कैडेट्स सेना में अफसर बन जाएंगे।

जनसंख्या घनत्व के हिसाब से देखें तो देश को सबसे अधिक जांबाज देने वाले राज्यों में उत्तराखंड शुमार है।

पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के कैडेट्स की संख्या भले ही सबसे अधिक है, मगर इसकी तुलना वहां की आबादी के हिसाब से करें तो सेना को जांबाज देने में इस बार भी उत्तराखंड ही अव्वल है। राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार जैसे बड़े राज्य भी उत्तराखंड से बहुत पीछे हैं।

भारतीय सैन्य अकादमी में आज शनिवार को होने वाली पासिंग आउट परेड में कुल 344 जैंटलमैन कैडेट पास आउट होंगे जिनमें 314 भारतीय और 30 विदेशी शामिल हैं

राज्यवार कैडेट्स की संख्या 

उत्तर प्रदेश-51

उत्तराखंड-29

बिहार-24

हरियाणा-30

महाराष्ट्र-21

पंजाब-21

राजस्थान-16

दिल्ली-13

हिमाचल प्रदेश-17

केरल-10

मध्य प्रदेश-15

तेलंगाना-02

जम्मू-कश्मीर-09

नेपाल (भारतीय मूल)-01

बंगाल-08

तमिलनाडु -07

कर्नाटक-09

ओडिसा-01

आंध्र प्रदेश-04

त्रिपुरा-01

अरुणाचल प्रदेश-01

असम-04

छत्तीसगढ़-04

झारखंड-02

मणिपुर-02

नागालैंड- 01

मिजोरम- 03

लद्दाख- 01

गुजरात-05

चंडीगढ़-02

विदेशी कैडेट्स :

भूटान- 13

मालदीव- 3

म्यांमार- 1

नेपाल- 2

श्रीलंका- 4

सूडान- 1

तजाकिस्तान- 2

तंजानिया- 1

तुर्कमेनिस्तान-1

वियतनाम-1

उज्बेकिस्तान-1

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts