दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई से गंगा में समाई इनोवा। 3 शव बरामद, 4 लोग अब भी लापता

टिहरी गढ़वाल, 2 जून 2026। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के समीप एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद सीधे गंगा नदी में समा गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच […]

टिहरी गढ़वाल, 2 जून 2026। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के समीप एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद सीधे गंगा नदी में समा गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

क्रैश बैरियर तोड़कर गंगा में गिरी कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK 08 TA 5433 ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान चकासा के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार इनोवा सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी और फिर गंगा नदी के तेज बहाव में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की श्रीनगर, ब्यासी और ढालवाला इकाइयों से विशेष रेस्क्यू टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। नदी किनारे और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

3 शव बरामद, एक बालक को बचाया गया

उत्तराखंड पुलिस द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार दुर्घटना में अब तक दो पुरुष और एक महिला का शव बरामद किया जा चुका है। वहीं एक बालक को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

प्रशासन के अनुसार वाहन में सवार लोग राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के समय वाहन में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि की जा रही है।

4 लोगों की तलाश जारी

रेस्क्यू टीमों द्वारा गंगा नदी के तटों और आसपास के इलाकों में लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा है। अभी भी चार लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें

👉 LUCC चिटफंड घोटाला: ₹800 करोड़ घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन। मुंबई से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
👉 दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन। 19 वर्षीय चालक की मौत
👉 फर्जीवाड़ा: दूसरे के आयुष्मान कार्ड पर कराया इलाज। FIR दर्ज,अब होगी वसूली

Also Read This

थराली इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर उपभोक्ता सुविधाओं की अनदेखी । मुफ्त एयर सेवा नहीं मिलने से वाहन चालक परेशान

एयर मशीन होने के बावजूद नियमित उपयोग नहीं कराने का आरोप, सीसीटीवी व्यवस्था पर भी उठे सवालथराली (चमोली)।गिरीश चंदोला चमोली जिले के थराली स्थित...

ब्रेकिंग : कच्चे तेल में जोरदार उछाल,सोना धड़ाम । जानिए मार्केट के हाल 

नई दिल्ली/देहरादून। घरेलू कमोडिटी बाजार में बुधवार सुबह जोरदार हलचल देखने को मिली। MCX iCOMDEX Bullion Index करीब 32,743 अंक के स्तर पर कारोबार...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts