ब्रेकिंग: कोटद्वार में अंतर्राष्ट्रीय किडनी रैकेट का सरगना गिरफ्तार

देश-विदेश के डॉक्टर, डाइग्नोस्टिक सेंटर, एजेंट और ब्रोकर्स को किया गिरोह में शामिल  अनुज नेगी उत्तराखंड के कोटद्वार में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर एक परिवार से करीब 50 लाख की ठगी करने वाला अमरीश प्रताप अंतर्राष्ट्रीय किडनी रैकेट का सरगना निकला। मूलरूप से मेरठ निवासी अमरीश प्रताप का किडनी ट्रांसप्लांट का नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर […]

देश-विदेश के डॉक्टर, डाइग्नोस्टिक सेंटर, एजेंट और ब्रोकर्स को किया गिरोह में शामिल 

अनुज नेगी

उत्तराखंड के कोटद्वार में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर एक परिवार से करीब 50 लाख की ठगी करने वाला अमरीश प्रताप अंतर्राष्ट्रीय किडनी रैकेट का सरगना निकला। मूलरूप से मेरठ निवासी अमरीश प्रताप का किडनी ट्रांसप्लांट का नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर में फैला है। कोतवाली पुलिस ने उससे पूछताछ और साक्ष्य एकत्र कर यह जानकारी दी है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की जांच कर रही है। सोमवार को मामले का खुलासा करते अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि कोटद्वार के उमेश नगर नजीबाबाद रोड निवासी सुभाष फूल पुत्र स्व. श्रवण दास ने पिछले 29 अक्तूबर को कोतवाली में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर ठगी करने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी।  पीड़ित की तहरीर पर हुई जांच के बाद पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय किडनी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि अमरीश प्रताप का किडनी ट्रांसप्लांट का नेटवर्क अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चीन, श्रीलंका, बेलारूस, टर्की, मिश्र, नेपाल आदि देशों में फैला हुआ है।
आरोपी के खिलाफ कोटद्वार पुलिस ने अब तक की जांच के आधार पर आईपीसी की धारा 406, 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अमरीश प्रताप को दबोचने के लिए पहले उसके नोएडा स्थित आवास पर दबिश दी गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद उसके बैंक खातों में उसका भोपाल का पता मिलने पर वहां दबिश दी गई, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts