दुखद : DGP अशोक कुमार की माता जी का हुआ निधन

DGP अशोक कुमार की मां सावित्री देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनकी मां कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में 3 4 दिन पहले भर्ती कराई गई थी।

डीजीपी अशोक कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि मुझे अत्यंत शोक के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि अभी कुछ घंटों पहले माताजी का निधन हो गया। विगत 15 दिनों से उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं था।

उनसे ही मानवता का पाठ सीखा। बचपन से उन्होंने सिखाया कि दूसरों की मदद करके जो खुशी मिलती है वो सर्वोच्च है। उनसे किसी का दुःख देखा नहीं जाता था। 

ईश्वर से प्रार्थना है कि उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दें।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts