रपटे की चपेट में आकर आईटीबीपी जवान की दर्दनाक मौत। एसडीआरएफ ने बमुश्किल निकाला शव

रपटे की चपेट में आकर आईटीबीपी जवान की दर्दनाक मौत। एसडीआरएफ ने बमुश्किल निकाला शव   रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के बंगापानी में मोटरसाइकिल चालक आईटीबीपी जवान बरसाती रपटे (कॉज-वे)की चपेट में आ गया। जिसके शव को एस.डी.आर.एफ.ने झरने के नीचे से बमुश्किल निकाला। पिथौरागढ़ जिले में बंगापानी के जोलगाड नाले पर […]

रपटे की चपेट में आकर आईटीबीपी जवान की दर्दनाक मौत। एसडीआरएफ ने बमुश्किल निकाला शव

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के बंगापानी में मोटरसाइकिल चालक आईटीबीपी जवान बरसाती रपटे (कॉज-वे)की चपेट में आ गया। जिसके शव को एस.डी.आर.एफ.ने झरने के नीचे से बमुश्किल निकाला। पिथौरागढ़ जिले में बंगापानी के जोलगाड नाले पर बने रपटे के तेज बहाव में अक्सर हादसे होते रहते हैं। आज दोपहर यहां सड़क पर बने रपटे को क्रॉस करने के दौरान एक इंडियन तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आई.टी.बी.पी.)का जवान बुलेट मोटरसाइकिल समेत स्लिप कर गया। जवान अपनी भारी भरकम मोटरसाइकिल और पीछे बैठे साथी के साथ ही गड्ढे में गिर गया और मोटर साइकिल के नीचे फंस गया।

सूचना मिलने के बाद एस.डी.आर.एफ.की टीम मौके पर पहुंची और रैस्क्यू कार्य शुरू किया। गड्ढे के ऊपर गिर रहे झरने के पानी के नीचे, मोटर साइकिल दिखी जिसे निकालने की कोशिश की गई। जिला प्रशासन, पुलिस और आम लोगों की मौजूदगी के बीच मोटरसाइकिल के नीचे दबे जवान को निकालने की कोशिश की गई।

एसडीआरएफ के जवानों ने भीगते हुए झरने के नीचे पत्थरों के बीच से मोटरसाइकिल को खिसकाया। इसके बाद बंगापानी निवासी मृतक 40 वर्षीय आई.टी.बी.पी.जवान कैलाश चंद जोशी को मोटरसाइकिल के नीचे से निकालकर अस्पताल भेजा गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, मोटरसाइकिल में पीछे बंगापानी निवासी 34 वर्षीय अनिल चंद जोशी भी सवार थे, जिन्हें घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है ।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts