बड़ी खबर : आईटीएम ने मनाया जीत का जश्न। स्फूर्ति-2024 के लीग मैच में दिखाया दम

डीआईटी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किये गये “स्फूर्ति-2024” के लीग मैच में आज क्रिकेट और बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला खेला गया। इन दोनों ही मैचों में अपनी जीत बरकरार रख इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के खिलाड़ियों ने विजेता की ट्राफी अपने नाम की। क्रिकेट में आज का फाइनल मैच टीम आईटीएम और टीम नैशनल पीजी […]

डीआईटी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किये गये “स्फूर्ति-2024” के लीग मैच में आज क्रिकेट और बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला खेला गया। इन दोनों ही मैचों में अपनी जीत बरकरार रख इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के खिलाड़ियों ने विजेता की ट्राफी अपने नाम की।

क्रिकेट में आज का फाइनल मैच टीम आईटीएम और टीम नैशनल पीजी कॉलेज लखनऊ के बीच खेला गया, जिसमें टीम आईटीएम ने 16 ओवर पर 118 रन का लक्ष्य सामने रखा, वहीं विरोधी टीम 88 रन पर ही सिमट कर रह गयी। आज के *प्लेयर ऑफ द मैच* का खिताब टीम आईटीएम के *सोनू सैनी* के नाम रहा।

वहीं दूसरी ओर बैडमिंटन का फाइनल टूर्नामेंट आईटीएम और यूपीईएस के प्लेयर्स के बीच खेला गया, जिसमें सिंगल्स में *अनुज बर्तवाल* ने  21-7,21-14 और डबल्स में *अनुज एवं धनवन्तरी* ने 21-10,21-15 से जीत की पारी अपने नाम की।

आज की इस दोहरी जीत से आईटीएम परिवार में जश्न का माहौल है, संस्थान के चेयरमैन निशांत थपलियाल ने सभी खिलाड़ियों, कालेज के स्पोर्ट्स हेड शहजाद और टीम कार्डिनेटर्स हिमांशू जोशी एवं रितिका अधिकारी को बधाई दी।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts