बड़ी खबर : आईटीएम की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने मनाया विश्व मैटरोलाजिकल दिवस

आज दिनांक 23 मार्च 2024 को इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें और अंतिम दिन स्वयंसेवकों द्वारा विश्व मैटरोलाजिकल दिवस मनाया गया। आज के दिन की शुरुआत लक्ष्य गीत एवं परेड के साथ की गयी। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईटीएम संस्थान […]

आज दिनांक 23 मार्च 2024 को इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें और अंतिम दिन स्वयंसेवकों द्वारा विश्व मैटरोलाजिकल दिवस मनाया गया। आज के दिन की शुरुआत लक्ष्य गीत एवं परेड के साथ की गयी।

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईटीएम संस्थान के नैक सलाहकार डॉ जे.पी. पचौरी, स्पोर्ट्स हेड शहजाद एवं श्री गुरु नानक पब्लिक ब्वायज इंटर कॉलेज के अध्यापक गण आदि थे, जिन्होने बदलते हुते मौसम, पर्यावरण में हो रहे बदलावों, कारण एवं समाधान पर चर्चा की। इसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने बिंदाल चौक पर आगामी चुनावों में आम जनता की भागीदारी बढ़ाने एवं वोट देने की प्रतिबद्धता दर्शाते हुये नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। दूसरे सत्र एनएसएस के स्वयंसेवकों ने बिंदाल के समीप स्थित स्लम एरिया में जाकर वस्त्रदान कार्यक्रम चलाया और वहां के लोगों को साफ-सफाई बरतने की जानकारी दी।

इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन त्रिपाठी एवं हिमांशू जोशी, रितिका अधिकारी आदि मौजूद रहे। इसी के साथ इस बात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का समापन हुआ।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts