जखोली के युवक की दिल्ली मे संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत

जगदम्बा कोठारी/रूद्रप्रयाग

लम्बे समय से गढ़वाल के होटल कर्मियों के साथ हिंसा, लूटपाट के बाद हत्या के कई मामले सामने आ रहे हैं। इस बार जनपद के विकासखंड जखोली के एक युवक की दिल्ली मे संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गयी है।

रविवार को ग्रामिणों के पहुंचने पर 22 वर्षीय इस युवक का शव होटल के कमरे की छत के पंखे से झूलते हुए हुए पाया गया। युवक का नाम महादेव कैंतुरा पुत्र स्व० किशन कैंतुरा था और वह दिल्ली के मंगौलपुरी स्थित होटल मे काम करता था। साथी होटल कर्मियों द्वारा इसकी मृत्यु की सूचना इसके गांव लुठियाग के ग्राम प्रधान को दी गयी, तब गांव से कुछ लोग दिल्ली पहुंचे और कल सोमवार युवक के शव का पोस्ट मार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

इस नवयुवक के माता-पिता भी जीवित नहीं है और यह परिवार का इकलौता लड़का था। इसकी मृत्यु के बाद इस परिवार का अंतिम चिराग भी बुझ गया। मृतक के चचेरे भाई और जय नगेला देवता सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रदीप कैंतुरा का कहना कि युवक परिवार का अकेला सदस्य था, वह कुछ दिन पहले देहरादून प्लाॅट लेने की बात भी कर रहा था, जिस कारण वह कभी आत्महत्या जैंसा कदम कभी उठा ही नहीं सकता।

इनका आरोप है कि होटल कर्मियों द्वारा पहले युवक को हार्ट अटैक से मृत्यु होने की सूचना दी गयी, बाद मे होटल जाकर देखा तो युवक का शव पंखे से झूलता पाया गया। ऐंसे मे संभवत: पैंसों के लालच मे युवक की हत्या की गयी है। प्रधान लुठियाग दिनेश कैंतुरा ने जिला प्रशासन से उक्त होटल से संर्पक कर युवक के मृत्यु की गुत्थी सुलझाने की मांग की है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts