एक्सक्लूसिव : इन लेडी कांस्टेबल के जलवे का क्या कहना…

श्रीनगर गढ़वाल। पिछले सात-आठ सालों में तख्त बदले, ताज बदले और अब आबोहवा भी पहले जैसे नही रही, बल्कि नही बदला तो पौड़ी गढवाल के आफिसों में तैनात महिला कांस्टेबलों का स्थान। इसको लेकर आजकल पौड़ी जनपद के पुलिस महकमे में इन महिला कांस्टेबलों की ऊंची पहुँच के तरह-तरह के चर्चे हो रहे हैं। चर्चे […]

श्रीनगर गढ़वाल। पिछले सात-आठ सालों में तख्त बदले, ताज बदले और अब आबोहवा भी पहले जैसे नही रही, बल्कि नही बदला तो पौड़ी गढवाल के आफिसों में तैनात महिला कांस्टेबलों का स्थान। इसको लेकर आजकल पौड़ी जनपद के पुलिस महकमे में इन महिला कांस्टेबलों की ऊंची पहुँच के तरह-तरह के चर्चे हो रहे हैं। चर्चे ये कि इन महिला कांस्टेबलों की महकमे में इतनी बड़ी सोर्स है कि वर्षों से अपने सर्किल से टस से मस नहीं हुई।
ट्रांसफर भी हुआ तो एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग में।

बताते हैं कि जब ज्यादा बात बिगड़ती है तो इन महिलाओं को इधर से उधर अटैच कर दिया जाता है। वो भी मात्र 100 मीटर की दूरी पर। इसमे पुलिस के कुछ अधिकारी महिलाओं की पूरी मदद करते हैं।
वहीं जिनकी कोई सोर्स नही है और पारिवारिक जनों की बीमारियों की वजह से ट्रांसफर नजदीक करने की गुहार लगाते हैं तो उनकी सुनने वाला कोई नही है।
बताते हैं कि इन महिला कांस्टेबलों की महकमे में इतनी चलती है कि इनके लिए बाकायदा आवासीय कमरे भी उपलब्ध करवायें गये हैं, जबकि अन्य पुलिस कर्मी सरकारी आवास के. लिए लम्बे समय से चक्कर काट-काट कर थक गए हैं।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts