नैनीताल के हिमालय दर्शन के जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी

कमल जगाती/नैनीताल नैनीताल के हिमालय दर्शन के जंगल में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सड़क से 300 फ़ीट गहरी खाई में मिला है। नैनीताल से किलवारी रोड पर घने जंगल में लकड़ी काटने गई महिलाओं ने शव की सूचना स्थानीय लोगों को दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की […]

कमल जगाती/नैनीताल

नैनीताल के हिमालय दर्शन के जंगल में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सड़क से 300 फ़ीट गहरी खाई में मिला है।
नैनीताल से किलवारी रोड पर घने जंगल में लकड़ी काटने गई महिलाओं ने शव की सूचना स्थानीय लोगों को दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस हिमालय दर्शन के जंगल में उतरी और सड़े गले शव को खाई से बाहर निकाला। शव बुरी हालात में एक टूटे पेड़ में अड़ा मिला। पुलिस ने शव खाई से निकालने के लिए एस.डी.आर.एफ.को सूचना दी, लेकिन अंधेरा और गहरी खाई होने के कारण शव को निकालने में काफी दिक्कत हुई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस अब शव का पंचनामा भर पोस्टमोर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

Related Posts