हर जरूरतमंद तक राशन पहुंचाने के लिए ऋषिकेश नगर निगम संकल्पबद्ध : अनिता ममगाईं

अमितग्राम और वीरभद्र में महापौर ने बांटी राशन की किट

ऋषिकेश। लॉकडाउन में नगर निगम प्रशासन ने गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को रफ्तार दी है। सेनिटाइजेशन को लेकर निगमकर्मी मुस्तैदी के साथ जुटे हुए हैं।
महापौर के नेतृत्व में यह दोनों महत्वपूर्ण कार्य जारी हैं। गत दिवस सुबह वार्ड संख्या 28 में क्षेत्रीय पार्षद लव काम्बोज के साथ जहां करीब डेढ़ घंटे तक क्षेत्र में सेनिटाइजेशन कराया गया, वहीं जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा रहे राशन वितरण अभियान भी जारी रहा।
लॉकडाउन का गुजरता लम्बा वक्त कहीं गरीब आदमी के चूल्हे को ठंडा न कर दे, इसके लिए निगम प्रशासन लगातार पुरजोर तरीके से डटा हुआ है। मंगलवार को निगम प्रशासन की ओर से वीरभद्र क्षेत्र और अमित ग्राम में लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। महापौर ने निगमकर्मियों के साथ खुद जरूरतमंदों को राशन किट बांटी।


महापौर ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए उत्तराखंड सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है। ऐसे में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है। सभी को राशन पहुंचाने की कवायद के बीच सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से हर जरूरतमंद की खोज कर नगर निगम राशन पहुंचाने में जुटा हुआ है। इस दौरान सभी लोगों से उन्होंने अपील की कि लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहे। कोरोना को लेकर जो सरकार की तरफ से जो दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उसे मानना सभी का कर्तव्य है। खासकर सामाजिक दूरी बनाकर रहना और स्वच्छता पर ध्यान देने की जरूरी है। ऐसा करने पर निश्चित ही कोरोना के संकट को टाला जा सकेगा। इस दौरान गौरव कैन्थुला, हरीश रतूड़ी आदि भी शामिल थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts