दुःखद: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जिले के नैनबाग क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। चिलामू गांव निवासी एवं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी (72 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। संयोगवश जिस दिन उनका निधन हुआ, उसी दिन उनके बेटे का जन्मदिन भी था। श्यामा […]

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जिले के नैनबाग क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। चिलामू गांव निवासी एवं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी (72 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।

संयोगवश जिस दिन उनका निधन हुआ, उसी दिन उनके बेटे का जन्मदिन भी था। श्यामा देवी के निधन की खबर से पैतृक क्षेत्र नैनबाग और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई।

लंबे समय से थीं बीमार

परिजनों के अनुसार, श्यामा देवी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

बेटे के निधन की जानकारी नहीं दी गई

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। परिवार ने श्यामा देवी की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें बेटे के निधन की जानकारी नहीं दी थी।

परिजनों के मुताबिक, बीमारी के दौरान वह बार-बार अपने बेटे से मिलने की इच्छा जताती रहीं, लेकिन उन्हें यह पता नहीं चल सका कि उनका बेटा उनसे पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुका है।

क्षेत्र में शोक का माहौल

श्यामा देवी के निधन की सूचना मिलते ही नैनबाग, चिलामू गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Also Read This

गेमिंग की लत से उजड़ा परिवार, बेटे की प्रताड़ना से टूटा बुजुर्ग पिता… डीएम के दरबार में छलका दर्द

देहरादून।जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान के उद्देश्य से आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को जनता की समस्याएं...

Uttarakhand Weather Today 27 July: प्रदेशभर में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

देहरादून। Uttarakhand Weather Today (27 July 2026): उत्तराखंड में आज यानी 27 जुलाई से मानसून एक बार फिर बेहद सक्रिय होने जा रहा है।...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts