अवैध तरीके से मशीन द्वारा खनन की पुष्टि पर जेसीबी मशीन सीज

थराली / गिरीश चंदोला थराली विकासखंड में इन दिनों खनन माफियाओं के द्वारा लगातार पिंडर नदी का सीना चीरा जा रहा है।  खनन माफियाओं की मनमानी से ग्रामीण जहां परेशान हैं तो वही जौला गांव के ग्रामीणों ने इससे पूर्व भी उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि, जौला गांव के नीचे […]

थराली / गिरीश चंदोला

थराली विकासखंड में इन दिनों खनन माफियाओं के द्वारा लगातार पिंडर नदी का सीना चीरा जा रहा है।  खनन माफियाओं की मनमानी से ग्रामीण जहां परेशान हैं तो वही जौला गांव के ग्रामीणों ने इससे पूर्व भी उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था।

जिसमें उन्होंने कहा था कि, जौला गांव के नीचे पिंडर नदी पर  लगातार खनन माफिया जेसीबी मशीन से खनन कर रहे हैं, जिससे उनके आवासीय मकान सहित कृषि भूमि को भी खतरा बना हुआ है।

तो वही  उपजिलाधिकारी थराली सुधीर कुमार ने चेपडो के समीप खारीबगड़ में नदी से सटे खेतो में खनन /खुदान कार्य करते हुए एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

उपजिलाधिकारी थराली के मुताबिक मंगलवार को भ्रमण के दौरान उन्होंने पाया कि, खारीबगड़ में नदी से सटे खेतो में जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई और खनन का कार्य किया जा रहा है।

मौके पर पहुंचकर उनके द्वारा पूछताछ की गई खेतो में अवैध तरीके से मशीन द्वारा खनन की पुष्टि के बाद उपजिलाधिकारी थराली ने जेसीबी मशीन को सीज कर दिया है।

Also Read This

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

Related Posts