न्यायालय के आदेश पर सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए धार्मिक स्थलों पर चली जेसीबी

न्यायालय के आदेश पर सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए धार्मिक स्थलों पर चली जेसीबी – दिनेशपुर मुख्य मार्ग से हटाया गया धार्मिक स्थल रिपोर्ट- विशाल सक्सेना दिनेशपुर। न्यायालय के आदेश पर प्रशासन की टीम द्वारा नगर के मुख्य मार्ग के किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए धार्मिक स्थलों को जेसीबी मशीन की मदद से हटा […]

न्यायालय के आदेश पर सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए धार्मिक स्थलों पर चली जेसीबी

– दिनेशपुर मुख्य मार्ग से हटाया गया धार्मिक स्थल

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
दिनेशपुर। न्यायालय के आदेश पर प्रशासन की टीम द्वारा नगर के मुख्य मार्ग के किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए धार्मिक स्थलों को जेसीबी मशीन की मदद से हटा दिया गया। मंगलवार को उप जिलाधिकारी एपी बाजपेई के नेतृत्व में बनाई गई राजस्व विभाग की टीम ने नगर के दिनेशपुर गूलरभोज मार्ग पर स्थित भारत गैस एजेंसी के सामने बने नागेश्वर शिव मंदिर को न्यायालय के आदेशानुसार जेसीबी मशीन के द्वारा हटाया गया।

बता दें कि, न्यायालय के आदेश पर प्रशासन द्वारा मुख्य मार्ग के किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए। धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर उन को हटाए जाने की कार्यवाही आरंभ की गई थी, इस संबंध में उपजिलाधिकारी एपी बाजपेई द्वारा चिन्हित किए गए धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर उनको सोमवार तक धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए कहा गया था। निर्धारित समय अवधि के बाद भी जब धार्मिक स्थलों को नहीं हटाया गया तो विभाग की जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष तहसीलदार भुवन चंद्र आर्य थाना प्रभारी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Also Read This

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

Related Posts