जेएनयू मामले में कपिल सिब्बल ने की वीसी व पुलिस कमिशनर को बर्खास्त करने की मांग

कमल जगाती/नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जे.एन.यू.) में छात्रों के साथ हुई मारपीट मामले में विश्वविद्यालय के वी.सी.समेत पुलिस कमिशनर को बर्खास्त करने की मांग की है । केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि केंद्र सरकार विश्विद्यालयों में […]

कमल जगाती/नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जे.एन.यू.) में छात्रों के साथ हुई मारपीट मामले में विश्वविद्यालय के वी.सी.समेत पुलिस कमिशनर को बर्खास्त करने की मांग की है ।
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि केंद्र सरकार विश्विद्यालयों में पढ़ाई का माहौल खराब कर रही है और उसे राजनीति का अड्डा बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि जो लोग टुकड़े टुकड़े गैंग की बात करते हैं वही आज देश को टुकड़ो में बांट रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि ए.बी.वी.पी.के लोग मुंह में कपड़ा बांधकर जे.एन.यू.में छात्रों के साथ मारपीट कर रहे है। नैनीताल पहुंचे कपिल सिब्बल ने जे.एन.यू.मामले पर कहा कि कॉलेज में पुलिस की निगरानी के बावजूद एम्बुलेंस के टायर पंचर किए गए ताकि कॉलेज में घायल छात्रों को अस्पताल ना ले जाया जा सके, इसलिए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को बर्खास्त करना चाहिए।

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

Related Posts