तानाशाही : हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की एकतरफा कार्यवाही शुरू

आज देहरादून हवाई अड्डे के एकतरफा विस्तारीकरण की एकतरफा कार्यवाही के सरकारी मूल्यांकन के कागजात सामने आने के बाद प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने हवाई अड्डे के समीप बैठक का आयोजन किया,जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि सरकार की इस एकतरफा कार्यवाही का कड़ा विरोध किया जाएगा ।  इस बैठक का मुख्य कारण […]

आज देहरादून हवाई अड्डे के एकतरफा विस्तारीकरण की एकतरफा कार्यवाही के सरकारी मूल्यांकन के कागजात सामने आने के बाद प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने हवाई अड्डे के समीप बैठक का आयोजन किया,जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि सरकार की इस एकतरफा कार्यवाही का कड़ा विरोध किया जाएगा । 

इस बैठक का मुख्य कारण सरकार द्वारा टिहरी बांध विस्तापितों के दर्जनों परिवारों के तीसरी बार विस्थापन के संदर्भ में कार्यवाही का विरोध है। सरकार द्वारा हवाई अड्डे के अस्सी मीटर की परिधि में उक्त मापजोख से आंदोलन की स्थिति पैदा हुई है । 

बैठक में विस्तारीकरण के विरोध में महापंचायत का आयोजन करने वाले गजेंद्र रावत ने सरकार को चेताया कि सरकार की इस मनमानी के सामने कोई नही झुकेगा ।

प्रभावित गोपाल सजवान का कहना था कि विस्तारीकरण की कार्यवाही करने वाले किसी भी सरकारी कार्मिक को आगे से घरों खेतों में नही घुसने दिया जाएगाl

उन्होंने कहा कि सरकार फूट डालो राज करो की तर्ज पर कार्यवाही कर लोगों को उजाड़ने का प्रयास कर रही है। 

क्षेत्र के लोगों ने यह बैठक उस परिपेक्ष में की जब प्रशासन द्वारा उनके नाम के साथ जमीन के मूल्यांकन कर धनराशि तय कर दी गई है l

 बैठक में सरकार द्वारा बिना काश्तकार से बात किए उसके खेत जमीन मकान पेड़ों का सर्वे कर मनमाने तरीके से उसका मूल्यांकन करने की कार्यवाही की घोर निन्दा की गई ।

बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि उक्त विस्तारीकरण के लिए कोई भी परिवार अपनी एक भी इंच जमीन नही देगा l

यह भी तय किया गया कि एक सप्ताह के भीतर आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगीl

बैठक में निम्न ग्रामीण उपस्थित रहे:

बादल सिंह सजवान, करतार सिंह नेगी, पुरषोत्तम डोभाल, विजय सिंह, दरमियान सिंह,राहुल सजवान, राम सिंह, युद्धवीर सिंह, जगदीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, बालेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, राजपाल सिंह,उत्तम सिंह, कुंवर सिंह,रविंद्र सिंह, जयेंद्र सिंह, गौरव सजवान, मूर्ति सिंह सजवान, कीर्ति सिंह सजवान, कमल सिंह सजवान, अवतार सिंह सजवान, दयाल सिंह सजवान, उज्जवला देवी, दीपक सिंह, गोपाल सिंह, रविंद्र सिंह,सुरेंद्र सजवान, विक्रम सिंह,रजनी देवी, सुमन अमित सजवान, मनजीत सजवान, किशन सिंह, सोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह, मकान सिंह, राजेंद्र सजवान,बलवीर सिंह, रमेश दीवान, संजय सजवान, सरताज सजवान, कुशाल सिंह, कमल सिंह, सुमित मुनींद्र सजवान,धर्मेंद्र सिंह, ध्यान सिंह,प्रेम सिंह, नरेंद्र सजवान,सागर मनवाल, कीर्ति सिंह, नरेंद्र सिंह सजवान शामिल हुएl

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts