बड़ी खबर : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे जोशीमठ, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जोशीमठ पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने स्थिति का जायजा लिया , मौजूदा हालात का जायजा लेने के बाद पाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात करते हुए मौजूदा हालात के बारे में जानकारी देंl

सतपाल महाराज ने जोशीमठ पहुंचने के बाद अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए वहीं आपदा क्षतिग्रस्त लोगों का मनोबल भी बढ़ायाl

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जोशीमठ पहुंचकर मकानों और होटलों में आयी दरारों व भू-धसाव का स्थलीय निरिक्षण कर जहां एक ओर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए प्रभावितों को हर संभव मदद दिये जाने की बात कही वहीं दो टूक कहा कि बेवजह अधिकारी कमरे न घेरे बल्कि प्रभावित लोगों की मदद करें।  उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फ़ोन पर बात करते हुए मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी। 

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण,संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जोशीमठ पहुंचकर मकानों और होटलों में आयी दरारों व भू-धसाव का स्थलीय निरीक्षण कर जहां एक ओर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए प्रभावितों को हर संभव मदद दिये जाने की बात कही वहीं स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि एनटीपीसी टनल में अभी भी लगातार ब्लास्टिंग चल रही है। वरिष्ठ मंत्री  महाराज ने पैदल मौका मुआयना करते हुए लोगों के बीच जाकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कठिन चढ़ाई और दुर्गम रास्तों पर छड़ी के सहारे रास्ता तय किया।

 कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जोशीमठ स्थित सिंहधार, नरसिंह मंदिर, गांधीनगर, जेपी कॉलोनी (मारवाड़ी) आदि स्थानों में  भू-धसाव की जद में आए मकानों और भवनों के निरीक्षण करने के साथ साथ नगर पालिका और गुरुद्वारे में चल रहे राहत शिविरों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने आपदा से प्रभावित एक परिवार के कई-कई लोगों के एक ही कमरे में रहने को लेकर कहा कि जिन अधिकारियों की वहां पर जरूरत है, केवल वही जोशीमठ में रुकें ताकि भू-धसाव से प्रभावित ऐसे परिवारों को कमरे मिल सकें। महाराज ने कहा कि सरकार द्वारा 50-50 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी गई है। क्षति का आकलन करने के बाद सरकार पूरी मदद करेगी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जिस प्रकार से जोशीमठ को लेकर मीडिया में खबरें आ रही है उसे सुनकर पर्यटकों ने अधिकांश बुकिंग कैंसिल कर दी है। उन्होंने प्रोटोकॉल से आह्वान करते हुए कहा कि जोशीमठ को छोड़कर उत्तराखंड में सभी स्थान सुरक्षित हैं। सरकार औली में होने वाले विंटर गेम्स् को संपन्न कराने का भी प्रयास करेगी। 

महाराज ने कहा कि आपदा का सरकार पूरा विश्लेषण कर रही है। एक और जहां राज्य सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी पूरा विश्वास दिलाया है कि वह प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री महाराज के साथ पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी, ऋषि प्रसाद सती, कुलदीप वर्मा, गजेन्द्र रावत, दर्शन सिंह दानू, मनोज भण्डारी, वीरेन्द्र असवाल, महावीर रावत और पंकज डिमरी आदि मौजूद थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts