पत्रकारों की मदद के लिए विधायक महेंद्र भट्ट ने लिखा सीएम को पत्र 

जयप्रकाश नौगाई बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक पत्र लिखकर कोरोना महामारी के दौरान संघर्षों में रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों की आर्थिक सहायता के लिए अनुरोध किया है महेंद्र भट्ट ने अपने  पत्र में बताया है ,-“कोरोना की इस महामारी की लड़ाई में पत्रकार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे […]

जयप्रकाश नौगाई
बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक पत्र लिखकर कोरोना महामारी के दौरान संघर्षों में रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों की आर्थिक सहायता के लिए अनुरोध किया है महेंद्र भट्ट ने अपने  पत्र में बताया है ,-“कोरोना की इस महामारी की लड़ाई में पत्रकार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।परन्तु वर्तमान में इनकी निजी जिंदगी में काफी संकट उत्पन्न हो गया हैं।जिन संस्थानों में ये कार्य कर रहे हैं,उनमे से काफी लोगों को नौकरी से हटाने की सूचना है तथा काफी पत्रकारों को मिलने वाला वेतन अथवा पारिश्रमिक इतना कम कर दिया कि जिसमे इनके परिवार का भरण पोषण सम्भव नहीं है।इनमे काफी संख्या में छोटे एवम मंझोले पत्रकार काफी संख्या में है,जो विभन्न जनपदों में कार्यरत हैं।”
विधायक भट्ट ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जिले में जिलासूचना अधिकारी से पत्रकारों की सूची के आधार पर पत्रकार कल्याण कोष या अन्य मद से इनको आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
पत्रकारों के समर्थन में विधायक के आग्रह के बाद पत्रकारों में खुशी का माहौल है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts