गुड़ न्यूज़: सोनू सूद के कहने पर पत्रकार उमेश ने की अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेटर धामी की आर्थिक मदद

सोनू सूद के कहने पर पत्रकार उमेश ने की अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेटर धामी की आर्थिक मदद

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के कहने पर पत्रकार उमेश कुमार उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेटर राजेंद्र सिंह धामी को आर्थिक मदद पहुंचाई। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेटर राजेंद्र सिंह धामी ने भारत के साथ ही उत्तराखंड का भी गौरव बढ़ाया है। लेकिन वर्तमान समय में वह आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उनके शुभचिंतक अमन खरायत ने सोनू सूद को मदद करने के लिए ट्वीट किया था। ट्वीट मिलने के बाद सोनू सूद ने उमेश शर्मा को इस मामले को देखने के लिए कहा। सोनू सूद का संदेश प्राप्त होते ही उमेश शर्मा ने तत्काल ₹11000 क्रिकेटर राजेंद्र धामी को गूगल पे किए। साथ ही यह भी कहा कि आगे भी इनका ध्यान रखा जाएगा।

कौन है क्रिकेटर राजेंद्र धामी

राजेंद्र धामी पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं और उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। पैरालंपिक खिलाड़ी धामी अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेटर हैं। और उन्हे कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव है। उनका चयन भारतीय एशिया कप के लिए भी किया गया है। मूल रूप से कनालीछीना विकासखंड के ख्वांकोट निवासी राजेंद्र धामी गरीब परिवार से हैं।उनके पिता मजदूरी करते हैं। अब तक 7 अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट खेल चुके हैं।वह पाकिस्तान को भी हरा चुके है। धामी भारतीय टीम के उपकप्तान भी रहे हैं।

उत्तराखंड में यह खिलाड़ी इतने उपेक्षित हैं कि वर्तमान में कोरोना संकट के चलते आर्थिक तंगहाली से गुजर रहे हैं। सरकार की बेरुखी से वह काफी नाराज हैं और कहते हैं कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें इधर-उधर खेलने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खराब आर्थिक स्थिति संज्ञान में आते ही पत्रकार उमेश कुमार न सिर्फ उनकी मदद को आगे आए, बल्कि आगे भी मदद करते रहने का संकल्प जताया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts