पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

डा० धन सिंह के साथ मिलकर श्रीनगर के विकास कार्यों को आगे बढाने का करूंगा कार्य – अनिल बलूनी

March 28, 2024
in पर्वतजन
डा० धन सिंह के साथ मिलकर श्रीनगर के विकास कार्यों को आगे बढाने का करूंगा कार्य – अनिल बलूनी
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

जयप्रकाश नोगई                                

श्रीनगर अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन  गढ़वाल लोकसभा कार्यालय श्रीनगर के आदिति पैलेस में संपन्न हुआ जिसमें सैकड़ो लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ली ।

 श्रीनगर में होने वाले अनुसूचित मोर्चे के सम्मेलन में सैकड़ो लोग पहुंचे थे जिसमें गढ़वाल सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि श्रीनगर क्षेत्र के छूटे हुए विकास कार्य को अनिल बलूनी और डॉक्टर धन सिंह रावत मिलकर  आगे बढाने का कार्य करेंगे उन्होंने कहा अनु मोर्चा के लोगों को हर प्रकार की सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा साथ ही कहा कि कांग्रेस केवल भीमराव अंबेडकर के नाम का इस्तेमाल वोट बैंक के लिए करती है कांग्रेस ने कभी भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने का कार्य नहीं किया अनिल बलूनी ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को यदि किसी ने सम्मान दिया है तो वह भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही है ।  

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने  अनु मोर्चा के सम्मेलन में आए हुए सभी लोगों से आह्वान किया कि 19 अप्रैल को केवल आप लोगों ने एक कमल का बटन दबाना है और हमने मिलकर आप लोगों के लिए 15 बटन विकास कार्यों के दबाने हैं जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य ,उज्जवला गैस कनेक्शन, शौचालय ,पानी ,खेलकूद की व्यवस्था, विधवा पेंशन ,वृद्धा पेंशन, आवास योजना आदि जनकल्याणकारी योजनाएं रहेंगी । 

डॉक्टर धन सिंह रावत ने अनु मोर्चा  सम्मेलन में कहा कि मैं बड़े भाई राम के साथ मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ने का कार्य करूंगा लेकिन जब गढ़वाल सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अनु मोर्चा सम्मेलन में अपना संबोधन रखा तो अनिल बलूनी ने डॉक्टर धन सिंह रावत के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि  बड़े भाई राम तो डॉक्टर धन सिंह रावत हैं मैं उनके साथ मिलकर श्रीनगर के विकास कार्यों को आगे बढाने का काम करूंगा । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष संपत रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहनलाल जैन ,श्रीनगर विधानसभा के प्रभारी नरेंद्र टम्टा, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवांण, अनु मोर्चा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद टम्टा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना गैरोला, नमो ऐप गढ़वाल संयोजक बबीता रावत ,जिला कार्यकारिणी सदस्य कुशलानाथ आदि ने भी अपना संबोधन रखा । अनु मोर्चा के सम्मेलन में कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की  लोकप्रियता और डॉक्टर धन सिंह रावत के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के कारण भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली जिसमें श्रीकोट व्यापार सभा के मंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री त्रिभुवन राणा, कलियासौड़ प्रधान सावित्री देवी ,विनोद कुमार ,श्रीपत लाता ,सुमन देवी ,विनीता देवी, कीर्तिनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश बधानी आदि सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली ।अनु मोर्चा सम्मेलन में गढ़वाल सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ,गढ़वाल लोकसभा प्रभारी पुष्कर काला ,भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं गढ़वाल लोकसभा सहसंयोजक संपत रावत, गणेश भट्ट मीडिया संयोजक गढ़वाल लोकसभा प्रबंधन समिति ,श्रीनगर विधानसभा प्रभारी नरेंद्र टम्टा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहनलाल जैन ,अनु मोर्चा मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद टम्टा, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवांण, निवर्तमान सभासद पूजा गौतम ,कुलीराम आर्य, सरिता आर्य  एवं कार्यक्रम संयोजक कुशलानाथ आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन कुशलानाथ ने किया– गणेश भट्ट ,मीडिया संयोजक गढ़वाल लोकसभा प्रबंधन समिति ।।

 


Previous Post

जीवन में आहार व्यवहार एवम् विचारों की पवित्रता से होगा जीवन सार्थक: श्री महाराज जी

Next Post

बिग न्यूज़ : माफिया मुख्तार अंसारी की हार्टअटैक से मौत..

Next Post
बिग न्यूज़ : माफिया मुख्तार अंसारी की हार्टअटैक से मौत..

बिग न्यूज़ : माफिया मुख्तार अंसारी की हार्टअटैक से मौत..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • उम्मीद: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्टेज-3 एडवांस कोलन कैंसर की सफल सर्जरी
  • भ्रष्टाचार: अब इस IFS ने कर दिया कॉर्बेट 2 घोटाला।  CBI और ED से जांच की सिफारिश 
  • बड़ी खबर : राशन कार्ड धारक हो जाए सावधान ।25 लाख से ज्यादा राशन कार्ड होंगे रद्द !
  • एक्शन : 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार चकबंदी लेखपाल
  • बड़ी खबर: 25 OTT ऐप्स और वेबसाइट्स ब्लॉक | हो जाए सावधान,जानिए पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!