बिग ब्रेकिंग:जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने छोड़ी भाजपा

देहरादून। भाजपा नेता और प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, क्षेत्र में पार्टी नेताओं के बीच चल रही राजनीतिक खींचतान और स्थानीय नेताओं के रवैये से नाराजगी को उनके इस्तीफे की वजह बताया जा रहा है। रामशरण नौटियाल […]

देहरादून। भाजपा नेता और प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, क्षेत्र में पार्टी नेताओं के बीच चल रही राजनीतिक खींचतान और स्थानीय नेताओं के रवैये से नाराजगी को उनके इस्तीफे की वजह बताया जा रहा है।

रामशरण नौटियाल ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चकराता सीट से चुनाव लड़ा था। चुनाव में उन्हें 27,417 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के प्रीतम सिंह को 36,853 मत मिले थे।

2023 में भी पार्टी नेताओं पर लगाए थे आरोप

रामशरण नौटियाल वर्ष 2023 से ही स्थानीय स्तर पर पार्टी नेताओं के रवैये को लेकर नाराजगी जताते रहे हैं। उस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता कर क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दे उठाए थे और अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे।

उन्होंने उस समय आरोप लगाया था कि चकराता और कालसी ब्लॉक में भ्रष्टाचार बढ़ गया है और जौनसार-बावर क्षेत्र में लकड़ी की तस्करी में स्थानीय नेताओं और उनके लोगों की कथित संलिप्तता है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई थी।

हाल के घटनाक्रमों के बीच भी नहीं आए सामने

रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र में हाल के कुछ राजनीतिक घटनाक्रमों के दौरान भी रामशरण नौटियाल सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आए। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया।

आने वाले विधानसभा चुनाव के मध्य नज़र ये एक बहुत ही बड़ी खबर है, इसका असर आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा।

Also Read This

ब्रेकिंग: पुरोला, त्यूनी और मोरी के तीन महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित

पुरोला/त्यूनी/मोरी, 29 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी पुरोला, त्यूनी और मोरी महाविद्यालयों में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। तीनों...

बड़ी खबर: बनाला में हीम ऊर्जा पावर प्रोजेक्ट का ओवरफ्लो, सड़क बुरी तरह टूटी; लापरवाही का आरोप

चमोली / गिरीश चंदोला चमोली जनपद के कांडई पुल के पास बनाला क्षेत्र में हीम ऊर्जा पावर प्रोजेक्ट में ओवरफ्लो होने से कई टन पानी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts