सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात कनिष्ठ सहायक ने लगाई फांसी। जांच में जुटी पुलिस

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात कनिष्ठ सहायक ने लगाई फांसी। जांच में जुटी पुलिस रिपोर्ट- गिरीश चंदोला थराली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात एक युवक के द्वारा आत्महत्या कर ली गई जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में कनिष्ठ सहायक […]

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात कनिष्ठ सहायक ने लगाई फांसी। जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला
थराली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात एक युवक के द्वारा आत्महत्या कर ली गई जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत था। नारायणबगड़ के सनेड गांव निवासी 22 वर्षीय संदीप सिंह बिष्ट पुत्र श्याम सिंह बिष्ट का शव उसके आवास कोटडीप थराली में बंद कमरे में मिला।

सूचना पर मिलने पर थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार के नेतृत्व में पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा जहां पर उसने पंखे पर लटके युवक के शव को उतार कर अपने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में ही तैनात मृतक युवक के पिता की तीन वर्ष पूर्व ही मृत्यु हो गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। युवक के द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts