गुड न्यूज़ : UKPSC ने निकाली कनिष्ठ सहायक के 445 पदों पर भर्तियां l जानिए सभी जानकारी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) ने कनिष्ठ सहायक परीक्षा-2022(Junior Assistant ) के अंतर्गत कुल 445 पदों पर सीधी भर्ती हेतु अभ्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर 20 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। UKPSC ने कनिष्ठ सहायक/कनिष्ठ सहायक सह कंप्यूटर डाटा […]

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) ने कनिष्ठ सहायक परीक्षा-2022(Junior Assistant ) के अंतर्गत कुल 445 पदों पर सीधी भर्ती हेतु अभ्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे हैं।

इच्छुक उम्मीदवार UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर 20 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

UKPSC ने कनिष्ठ सहायक/कनिष्ठ सहायक सह कंप्यूटर डाटा एंट्री ऑपरेटर/कनिष्ठ सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर समूह (ग) के पदों पर भर्ती निकाली हैं।

आयु(Junior Assistant vacancy 2022)

कनिष्ठ सहायक पद हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है, आयु की गणना निश्चायक तिथि 1 जुलाई 2022 है।

योग्यता (Junior Assistant Recruitment 2022)

कनिष्ठ सहायक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश / माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तराखंड की इंटरमीडिएट परीक्षा या राज्यपाल द्वारा उसके समकक्ष घोषित कोई परीक्षा उत्तीर्ण की हो। या फिर प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 2 वर्ष की अवधि तक सेवा की हो या राष्ट्रीय कैडेट कोर का ‘बी’ प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो या स्नातक स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की हो। 

अधिक जानकारी के लिए UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाए।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts