बड़ी खबर : बंशीधर भगत के बिगड़े बोल “मां सरस्वती, दुर्गा, लक्ष्मी सहित कई देवताओं पर की अमर्यादित टिप्पणी”

विशाल सक्सेना हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत की जुबान एक बार फिर से फिसल गई. बंशीधर ने महिलाओं और छात्राओं के सामने कहा कि जब विद्या मांगने की बारी आती है तो सरस्वती को पटाओ. शक्ति मांगनी हो तो दुर्गा को पटाओ. धन […]

विशाल सक्सेना

हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत की जुबान एक बार फिर से फिसल गई. बंशीधर ने महिलाओं और छात्राओं के सामने कहा कि जब विद्या मांगने की बारी आती है तो सरस्वती को पटाओ. शक्ति मांगनी हो तो दुर्गा को पटाओ. धन चाहिए तो लक्ष्मी को पटाओ. जिस सुनकर वहां बैठी महिलाएं और बालिकाएं हक्का-बक्का हो गईं।

अपने बयानों से हमेशा विवादों में रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत (Kaladhungi MLA Banshidhar Bhagat) ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (international girl day) के मौके पर बंशीधर बालिकाओं के सामने ही विवादित बयान दे बैठे।

बंशीधर के इस विवादित बोल के बाद वहां मौजूद महिलाएं और बालिकाएं हक्का-बक्का हो गईं।कार्यक्रम में उन्होंने मां सरस्वती, दुर्गा और लक्ष्मी सहित कई देवताओं को लेकर अमर्यादित बयान दिया।

इस दौरान बंशीधर भगत ने मंच से कहा कि बालिकाओं का हमेशा सम्मान होता है, लेकिन बालकों को भी सम्मान भी मिलना चाहिए।जब विद्या मांगने की बारी आती है तो सरस्वती को पटाओ. शक्ति मांगनी हो तो दुर्गा को पटाओ. धन के लिए लक्ष्मी को पटाओ. जिस सुनकर वहां बैठी महिलाएं और बालिकाएं हक्का-बक्का रह गई. वहीं कुछ लोगों जमकर ठहाके मारे

बंशीधर भगत की जुबान यहीं पर नहीं रुकी, उन्होंने कहा एक पुरुष भगवान शिव है, जो हिमालय पर जाकर ठंड में पड़े हुए हैं. ऊपर से उनके सिर पर सांप बैठा हुआ है और ऊपर से पानी बह रहा है. वहीं, भगवान विष्णु समुद्र की गहराई में छुपे हुए हैं. आपस में बेचारों की बात भी नहीं होती है. बंशीधर भगत के इस बयान के बाद वहां बैठे महिलाएं और बालिकाएं तरह-तरह की चर्चा करने लगी।

गौरतलब है कि बंशीधर भगत हमेशा से अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं. पूर्व में भी कई ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं, जिससे उनकी और पार्टी की किरकिरी हुई है. ऐसे में बंशीधर भगत का फिर से एक बार विवादित बयान सुर्खियों में है।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts