बदहाली : एक माह से बंद कलाप मोटर मार्ग, वन भूमि स्वीकृति के इंतजार में बहाली का काम

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी  विकासखंड मोरी का कोटगांव-कलाप मोटर मार्ग एक माह से बंद पड़ा है। 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के किमी आठ में बादल फटने से करीब 100 मीटर सड़क पूरी तरह वॉशआउट हो गई थी। मार्ग बंद होने से कलाप क्षेत्र के ग्रामीणों की मोटर आवाजाही प्रभावित है। 18 अगस्त से […]

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी 

विकासखंड मोरी का कोटगांव-कलाप मोटर मार्ग एक माह से बंद पड़ा है। 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के किमी आठ में बादल फटने से करीब 100 मीटर सड़क पूरी तरह वॉशआउट हो गई थी। मार्ग बंद होने से कलाप क्षेत्र के ग्रामीणों की मोटर आवाजाही प्रभावित है।

18 अगस्त से बंद मार्ग की बहाली का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। हालांकि मार्ग से जुड़े पैदल रास्तों की विभाग ने मरम्मत कर आवाजाही के लिए दुरुस्त कर दिया है, लेकिन मोटर मार्ग को खोलने के लिए अभी वन भूमि की स्वीकृति और बजट की प्रक्रिया चल रही है।

वाप्कोस मोरी के अधिशासी अभियंता आशीष चौधरी ने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से में सड़क की कटिंग कर नए सिरे से मार्ग तैयार किया जाना है। इसके लिए वन भूमि की स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। एसडीआरएफ मद से बजट के लिए प्राक्कलन जिला प्रशासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह से दस दिन के भीतर काम शुरू होने की संभावना है।

वहीं, पीएमजीएसवाई पुरोला के अधिशासी अभियंता योगेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क की बहाली के लिए करीब 38 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। 15 सितंबर तक मार्ग की स्थिति विभाग की निगरानी में थी, इसके बाद बहाली की जिम्मेदारी वाप्कोस मोरी को दी गई है।

ग्रामीणों ने लंबे समय से बंद पड़े मार्ग को जल्द बहाल कर मोटर आवाजाही शुरू कराने की मांग की है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts