कारी तू कब्बि ना हारी:22 फरवरी 2021 को श्री ललित मोहन रयाल जी की पुस्तक होगा विमोचन

वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी एवं लेखक श्री ललित मोहन रयाल जी की पुस्तक ” कारी तू कब्बि ना हारी “का विमोचन 22 फरवरी 2021 को उनके पैतृक गांव “खड़कमाफी” में होगा|  ” कारी तू कब्बि ना हारी ”  एक साधारण शिक्षक के जीवन-संघर्ष की गाथा है,जो विषम परिस्थितियों से जूझता है| लेकिन कर्तव्य निष्ठा के बल […]

 ” कारी तू कब्बि ना हारी ”  एक साधारण शिक्षक के जीवन-संघर्ष की गाथा है,जो विषम परिस्थितियों से जूझता है| लेकिन कर्तव्य निष्ठा के बल पर गाढ़े समय से पार पा लेता है,यह एक आम आदमी की विजय गाथा है|इस आपाधापी भरे जीवन में जीवन के ‘शाश्वत मूल्यों’ का निर्वहन करना किसी चुनौती से कम नहीं होता|

  ” कारी तू कब्बि ना हारी ” का नायक अंततः में विजय होता है,मूल कथानक यही संदेश देता है| पुस्तक के लेखक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी ललित मोहन रयाल हैं| इस पुस्तक में उनका गद्य अपने खास अंदाज़ में दिखाई देता है, यह जीवनी विधा में एक अनोखी रचना है, जो एक शिक्षक के जीवन की संघर्ष गाथा का वृतांत है| गढ़वाली बोली के आस्वादन से मिश्रित एक शिक्षक की दास्तान को पढ़ा जाना तो बनता है|

रिपोर्ट:महेश चन्द्र पंत

Also Read This

सोना-चांदी धड़ाम: MCX पर बड़ी गिरावट, खरीददारों की हुई बल्ले-बल्ले

नई दिल्ली: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और...

बड़ी खबर: इस दिन आएगा CBSE 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट,जानें कैसे करें चेक!

CBSE 10th 2nd Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दूसरी बोर्ड परीक्षा (Second Board Exam) में शामिल हुए लाखों छात्रों और...

Related Posts