नियत तिथि 29 अप्रैल प्रात: 6.10 बजे को ही खुलेंगे श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट

जगदंबा कोठारी  उखीमठ: 21 अप्रैल। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुद्धवार 29 अप्रैल को प्रातः 6:10 पर खुलेंगे। तथा 26 अप्रैल को डोली धाम रवाना होगी। ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में हकूकधारियों धर्माचार्यों की बैठक में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की समीक्षा […]

जगदंबा कोठारी 

उखीमठ: 21 अप्रैल। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुद्धवार 29 अप्रैल को प्रातः 6:10 पर खुलेंगे। तथा 26 अप्रैल को डोली धाम रवाना होगी।
ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में हकूकधारियों धर्माचार्यों की बैठक में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने
की तिथि की समीक्षा की गयी तत्पश्चात पूर्व निर्धारित तिथि पर
निर्णय हुआ। उल्लेखनीय है कल देहरादून में मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं पर्यटन-धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज से टिहरी राजपरिवार की बैठक में चर्चा के बाद श्री बदरीनाथ धाम की तिथि में टिहरी नरेश मनुजययेंद्र शाह द्वारा परिवर्तन किया गया। अब श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 15 मई को खुलेंगे जबकि पहले यह तिथि 30 अप्रैल तय थी। मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि पहले
कयास लगाये जा रहे थे कि कोरोना महामारी को देखते श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि में बदलाव संभव हो सकता है लेकिन इसमें
श्री केदारनाथ रावल को अंतिम निर्णय हेतु कहा गया था।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts