वीडियो : सरदार और गुरुद्वारे आजकल कहां हैं ! वे तो बस इस तरह खामोश सेवा में जुटे हैं

देहरादून। सेवा करने की बात जब बात आती है तो गुरुद्वारे इसमें सबसे अव्वल यूं ही नहीं माने जाते। वह तन-मन-धन से चुपचाप बिना प्रचार-प्रसार की लालसा के सेवा में जुटे रहते हैं। उनकी सेवा करने की एक और खासियत है। वह यह कि सेवा करने में गुरुद्वारों एवं सिख समुदाय से जुड़े लोगों में महिला-पुरुष, छोटा-बड़ा, अमीर और गरीब का कोई भेदभाव नहीं किया और समान रूप से सेवा करते हैं। वर्तमान में भी गुरुद्वारे ऐसे ही चुपचाप भूखों का पेट भरने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक नेहरू कालोनी गुरुद्वार हैं, जहां सेवा करने वाले बिना फोटो खिंचवाने की चाह के सेवा करने में जुटे हुए हैं।
कोरोना के चलते लॉकडाउन में गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब नेहरू कॉलोनी देहरादून भी ऐसा ही कोरोना वारियर्स के रूप में सेवा कर रहा है। यहां 23 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने से लगातार गरीबों के लिए लंगर चल रहा है। साथ ही पूरे शहर में भी जहां जहां से भी गरीबों के भोजन के लिए एन.जी.ओ. स्वयंसेवक और सरकारी एजेंसी के नुमाइंदे आ रहे हैं उनको भी भरपूर तरीके से गरीबों के लिए भोजन दिया जा रहा है।

https://youtu.be/hwBnJvIn1Ag

रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। विधायक के नेतृत्व में गुरुद्वारा प्रधान अरविंद रतरा, सचिव सरदार रंजीत सिंह, नेहरू कॉलोनी पार्षद विनोद नेगी, गगनदीप साहनी तथा अन्य वालंटयिर कार्य कर रहे हैं। महिलाओं में जतिंदर कौर, सुखविंदर कौर, दीपा और राजरानी सहित अनेकों महिलाएं वालंटियर कार्य कर रही हैं, जिससे जो भी सेवा बन पड़ रही हैं, वो जी जान से कर रहा है।

23 मार्च से गुरुद्वारा में लगभग 1500 सौ लोगों को रोजाना लंगर लगा हुआ है। इसके अलाा थाना नेहरू कॉलोनी में लगभग 800 लोगों को भोजन रोजाना दिया जा रहा है। निशा फातिमा द्वारा भी 3 दिन तक लगातार 100 लोगों का भोजन ले जाया गया। सुखमनी सेवा सोसायटी प्रेमनगर द्वारा भी दो दिन 150 लोगों का भोजन पहुंचाया गया।
ऐसे में यदि आप भी गुरुद्वारा की सेवा में सहयोग करना चाहते हैं तो आप इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। सचिव सरदार रंजीत सिंह, श्री गुरुद्वारा साहिब 9897889928 तथा विनोद नेगी पार्षद नेहरू कालोनी 7579241160

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts