श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने किया होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन

डोईवाला- आज डोईवाला श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्रमजीवी पत्रकार यूनियन प्रदेश कार्यकारिणी को जिला कार्यकारिणी से जुड़े तमाम पदाधिकारीयों ने शिरकत की। डोईवाला में पत्रकारों द्वारा प्रत्येक बार होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय नेता बढ़ चढ़कर भाग लेते […]

डोईवाला- आज डोईवाला श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्रमजीवी पत्रकार यूनियन प्रदेश कार्यकारिणी को जिला कार्यकारिणी से जुड़े तमाम पदाधिकारीयों ने शिरकत की।

डोईवाला में पत्रकारों द्वारा प्रत्येक बार होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय नेता बढ़ चढ़कर भाग लेते है।

इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन डोईवाला इकाई के अध्यक्ष जावेद हुसैन ने कहा कि होली पर्व एक भाईचारे का संदेश देता है और हम सबको मिलकर आज इस पर्व को मनाया गया जिसमें फूलों की होली खेली गई।

वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष पत्रकारों द्वारा मनाए जाने वाला होली मिलन समारोह भव्य रूप से मनाया जाता है। जिसमें सांस्कृतिक केंद्र द्वारा तरह-तरह की प्रस्तुति लोगों के दिलों को छू जाती है। इसके साथ ही कार्यक्रम में पहुंचने वाले सभी लोग फूलों की वर्षा कर डांस का भी मजा लेते हैं। कार्यक्रम का आनंद लेते हुए

वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र चौहान ने भी होली की बधाई देते हुए कहा इस पर्व को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की और कहा कि होली रंगों का त्योहार है और पत्रकारों द्वारा किए गए होली मिलन समारोह की वजह से सभी को एक मंच साझा करने का भी मौका मिल जाता है। जो कि डोईवाला के पत्रकारों को सरहानीय पहल है।

कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस नेता गौरव सिंह,यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल, भाजपा नेता अरुण सूद ने भी होली की बधाई देते हुए होली पर्व को भाईचारे का त्योहार बताया। 

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी, जिला अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने भी होली पर्व की बधाई देते हुए होली मिलन समारोह के लिए पत्रकारों का आभार जताया।

इस दौरान कार्यक्रम में कांग्रेस नेता रणजीत सिंह जसवंत सिंह मधु थापा भारत भूषण,नरेंद्र सिंह,यूकेडी नेता सीमा,केंद्र पाल सिंह तोपवाल,एडवोकेट मनीष धीमान, सावन राठौर, संजय डोभाल,पत्रकार प्रितम वर्मा,पत्रकार रितिक अग्रवाल , पत्रकार विजय शर्मा, संजय अग्रवाल, आशिफ़ यादव, आशिफ हसन, ज्योति यादव, बॉबी शर्मा,नागेन्द्र नागी,जसवंत सिंह,रंजीत सिंह आदि तमाम पत्रकार सभी नेतागण, तमाम लोग मौजूद रहे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts