वायरल वीडियो : प्रेम विवाह मे दुल्हन को कंधे पर बिठाकर वापस ले गए दुल्हन पक्ष वाले

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के किच्छा में चल रहे प्रेम विवाह के मंडप से दुल्हन पक्ष के लोग दुल्हन को उठाकर ले गए और बारातियों के साथ जमकर मारपीट की, वीडियो वायरल । देखिए वीडियो  https://youtu.be/9_y0-nQMrq0   उधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित कलकत्ता क्षेत्र में एक शादी हो रही थी । अचानक शादी […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के किच्छा में चल रहे प्रेम विवाह के मंडप से दुल्हन पक्ष के लोग दुल्हन को उठाकर ले गए और बारातियों के साथ जमकर मारपीट की, वीडियो वायरल ।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/9_y0-nQMrq0

 

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित कलकत्ता क्षेत्र में एक शादी हो रही थी । अचानक शादी के दौरान दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया। इस बीच दुल्हन को जबरदस्ती उठा ले जाने का वीडियो बनाया गया । दूसरी तरफ शादी से खफा दुल्हन पक्ष और बारातियों के बीच जमकर लाठी डण्डे चले ।

बाइट :- देवेंद्र पींचा, एस.पी.

https://youtu.be/r74zE47mSpc

 

तीन दिन पुरानी इस घटना का लाइव वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आपको बता दें कि कलकत्ता चौकी के कठरा गौ घाट में एक शादी को लेकर वर और वधु पक्ष में खूनी संघर्ष हो गया । जिसको लेकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से लैस होकर दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए । दो राज्यों से जुड़े दोनों पक्षों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा हैं कि युवती को ज़बरन उठाकर ले जाने वाला युवक उसका भाई ही है। हालांकि अब पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts