बड़ी खबर : 4 वर्ष की मासूम को किडनैप करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।

उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर के खेड़ा से अगुवा की गई मासूम को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से सकुशल बरामद किया है।साथ ही चार अपहृणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ₹40 हजार की नकदी, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस सहित तीन मोबाइल बरामद किए है।पुलिस सभी […]

उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर के खेड़ा से अगुवा की गई मासूम को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से सकुशल बरामद किया है।साथ ही चार अपहृणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से ₹40 हजार की नकदी, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस सहित तीन मोबाइल बरामद किए है।पुलिस सभी आरोपियों को कल कोर्ट में पेश करेगी।

उधम सिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार देर रात रुद्रपुर खेड़ा निवासी साहिद नवी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी चार साल की बेटी रीदा का अपहरण हो गया है।जिसपर पुलिस ने तत्काल मासूम की खोजबीन शुरू कर दी।

आज सुबह परिजनों पर अज्ञात नंबर से फोन आया और बच्ची को सकुशल छोड़ने के एवज में 15 लाख रुपए की डिमांड की गई।

इस पर एसएसपी ने तत्काल 6 टीमों का गठन कर बच्ची को सकुशल बरामद करने के निर्देश दिए।

दोपहर बाद सर्विलास पर सीसीटीवी की मदद से अपहरणकर्ता शाफी अहमद निवासी खेड़ा रुद्रपुर, शाहरुख उर्फ सलमान निवासी बनभूलपुरा, फिरोज मलिक निवासी मिलक रामपुर को संजय वन टांडा जंगल के पास से गिरफ्तार कर दिया।

 तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने चौथी आरोपी छोटी निवासी इंद्रा नगर बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर उसके पास से मासूम को बरामद कर लिया।

पड़ोसी निकला मास्टरमाइंड: रुद्रपुर खेड़ा से अपहरण कर फिरौती मागने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के पड़ोसी सफी अहमद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक अपहरण का मास्टरमाइंड सफी अहमद था, उसने अपहरण का खाका तैयार कर मासूम का अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर अपहरण करवाया था।जिसके बाद उसके द्वारा मासूम को अपनी प्रेमिका छोटी के पास हल्द्वानी बनभूलपुरा में छिपा कर रखा था।

कमेटी में नुकसान की भरपाई के लिए मांगी 15 लाख की फिरौती: सफी अहमद पेशे से टेलर है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया की वह कमेटी का काम करता है,जिसमें उस पर लाखों रुपए की देनदारी हो गई है।जिसपर उसने पड़ोस में रहने वाली मासूम के अपहरण की योजना बनाई।वह अपने साथियों के साथ पहले 8 जून को मासूम का अपहरण करने वाले थे लेकिन किन्ही कारणों से वह अपहरण नहीं कर सके।

 

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts