किंग कोबरा ने निगला रसल वाइपर

रिपोर्ट/(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के भीमताल में एक किंग कोबरा ने छोटे सांप को निगल लिया । इस घटना का वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया ।    नैनीताल जिले की भीमताल झील के समीप दो सांपों की लड़ाई हो गई । माजरा देखने के लिए तमाशबीनों की भीड़ लग गई । एक बड़े […]

रिपोर्ट/(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड के भीमताल में एक किंग कोबरा ने छोटे सांप को निगल लिया । इस घटना का वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया ।

   नैनीताल जिले की भीमताल झील के समीप दो सांपों की लड़ाई हो गई । माजरा देखने के लिए तमाशबीनों की भीड़ लग गई । एक बड़े किंग कोबरा सांप ने दूसरे छोटे रसल वाइपर सांप को अपने व्यवहार के अनुसार लपेट लिया । 

छोटा सांप लगातार उसे डसता रहा, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ा और बड़ा सांप छोटे को लपेटता रहा । अंततः बड़े सांप ने धीरे धीरे छोटे सांप के प्राण हर लिए।

ये पूरा वाकया भीमताल झील के किनारे का है । इनदिनों पानी कम होने के कारण झील का जलस्तर घटा हुआ है । झील के किनारे सूखे हिस्से में दोनों सांप विचरण कर रहे थे, अचानक इनका आमना सामना हो गया । ताकत और शरीर में बड़े सांप ने छोटे पर काबू कर लिया । भीमताल के तल्लीताल क्षेत्र में झील किनारे खड़े कई लोगों ने भोजन चेन के इस सुंदर नजारे को देखा । वहां मौजूद एक शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया ।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts