कोहराम : पुल के ऊपर बहने लगी नदियां, घरों में मलबे के अंबार

देहरादून। मौसम विभाग की चेतावनी एक बार फिर सटीक साबित होती नजर आ रही है, मौसम विभाग ने अगले 26 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी का अलर्ट जारी किया है, और इसके पहले ही दिन देहरादून में लगातार 7 घण्टे की बारिश ने सड़कों पर सैलाब ला दिया। घरों में पानी ही […]

देहरादून।

मौसम विभाग की चेतावनी एक बार फिर सटीक साबित होती नजर आ रही है, मौसम विभाग ने अगले 26 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी का अलर्ट जारी किया है, और इसके पहले ही दिन देहरादून में लगातार 7 घण्टे की बारिश ने सड़कों पर सैलाब ला दिया।

घरों में पानी ही नही मिट्टी और बड़े-बड़े पत्थर घुस गए, हालात ये कि, कई जगहों पर जहां अमूमन बड़ी-बड़ी गाड़ियां चलती थी, उन सड़कों को पार कराने के लिए एसडीआरएफ को रस्सी का सहारा लेकर लोगों का रेस्क्यू करना पड़ा

उत्तराखंड की शान कहे जाने वाले IT पार्क मानो समंदर की शक्ल में तब्दील हो गया। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद देहरादून में आज जमकर मेघा बरसे पर लगातार सात घण्टे की बारिश के बाद शहर के हालात बेहद खराब हो गए।

सड़को पर जहां नदियाँ बहने लगी तो कई घरों में पानी अपने साथ पहाड़ की मिट्टी के साथ ही बड़े-बड़े पत्थर भी ले आया। हालात इतने खराब हो गए कि, SDRF को मैदान में आना पड़ा और जगह-जगह फसे हुए लोगों का रेस्क्यू करना पड़ा।

देहरादून के आईटी पार्क जैसे पॉश इलाके में सड़क से लेकर गलियों में नदिया बहने लगी, पानी इतनी तेज रफ्तार से सड़कों पर बहने लगा कि, वाहनों का आना-जाना बंद हो गया। कई वाहन इस दौरान सड़क पर फंस गए, सड़क पर इतना पानी बहने लगा कि, मानो सड़क नही बल्कि तेज़ बहती नदी हो।

इस बीच सड़क पार कराने के लिए भी एसडीआरएफ को लोगों की मदद के लिए आना पड़ा, आईटी पार्क से ही करीब 12 से अधिक लोगों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला तो कई वाहनों को सड़क पार कराने में भी लोगों की मदद की।

वहीं देहरादून के संतला देवी मंदिर के समीप ख़बड़वाला का हाल और भी बुरा रहा, जहाँ बादल के फटने की वजह से कई घरों में पहाड़ी से पानी अपने साथ इतना मलबा बहा कर ले लाया कि, घर के अंदर बड़े-बड़े पत्थरो के साथ मिट्टी घुस गई, घर के आंगन में नाला बहने लगा।

प्यार से जतन से और मेहनत से बनाया हुआ घर तिनके की तरह बिखर गया। ऐसा माहौल जिसे देखकर रूह कांप जाए। घर के ऊपर की छत के परखच्चे उड़ गए और बड़े-बड़े पत्थर घर के अंदर छत फाड़ कर घुस गए।

गनीमत ये रही कि, अभी तक जान का नुकसान नहीं हुआ। मगर साजो सामान सब खत्म हो गया।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts