पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

गजब : प्रॉपर्टी हड़पने को कागजों में मार दी गई बुजुर्ग महिला झाड़ू पोछा करने को मजबूर

June 20, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

महिला की फर्जी मौत और फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र का मामला
बुजुर्ग महिला की फर्जी मौत, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का मामला
काेटद्वार। कोटद्वार नगर निगम व पूर्व पालिका के कर्मचारियों से मिलकर निराश्रित, विधवा, निर्धन परिवार के बूढ़े, बुजुर्ग महिलाओं के बच्चों को डरा धमका कर कुछ वार्ड मेंबर व प्रॉपर्टी के सौदागर जमीन, मकानों को हड़पने का खेल खेल रहे हैं। यहां तक कि संपत्ति के मुखिया को मृतक घोषित कर नगर पालिका व निगम से प्रमाण पत्र बनवा कर प्रॉपर्टी कब्जाई जा रही है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/UoWKuI80AoE

 

नगर पालिका से बनाया मृत्यु प्रमाण पत्र 

ऐसा ही एक मामला ‘हमारे ’ पास में मय प्रमाणों के आया है। जिसमें पूर्व वार्ड मेंबर वह वर्तमान पार्षद ने प्रॉपर्टी के सौदागर उनके साथ मिलकर तथा नगर पालिका व नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर एक बुजुर्ग महिला का प्रमाण पत्र दिलवाकर उक्त महिला की प्रॉपर्टी बेच दीं व वह बुजुर्ग महिला को घर से बेघर कर दिया। इस प्रॉपर्टी को कई लोगों को बेचा भी जा चुका है। वर्तमान में इस संबंध में एक व्यक्ति द्वारा बेचने वालों के खिलाफ मुकदमा भी चल रहा है।

झाडू पोछा करने को मजबूर महिला

घोषित मृतक महिला वर्तमान में घर में झाड़ू पोछा व बर्तन साफ करने का काम करती है तथा उसका जो राशन कार्ड बना है, वह एपीएल कैटगरी का है।

महिला की अब तक न तो पेंशन स्वीकृत है, जबकि महिला की आयु 84 वर्ष की हो चुकी है। पूर्व वार्ड मेंबर वह वर्तमान पार्षद ने अपने रसूख का इस्तेमाल पर महिला की पेंशन नहीं होने दी तथा उसका बीपीएल का कार्ड भी नहीं बनने दिया। यही नहीं वार्ड प्रतिनिधि ने बूढ़ी महिला की झूठी मौत की खबर व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की खबर का प्रमाण पत्र जारी करवाने में मदद की। यह खबर पूर्व में एक कोटद्वार के दैनिक अखबार में भी प्रकाशित हुई थी। जिसकी शिकायत महिला के वार्ड के एक समाजसेवी द्वारा उप जिलाधिकारी को की गई थी, परंतु उस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।

महिला की मृत्यु का प्रमाण पत्र

महिला की मृत्यु का प्रमाण पत्र 2011 का है, जबकि जारी करने की तिथि 2013 में है। गजब की बात यह है कि इस प्रकरण में कोटद्वार के एक संभ्रांत व्यवसाई द्वारा उक्त बुजुर्ग महिला की मौत की अंत्येष्टि को प्रमाणित किया गया है।

Previous Post

अलर्ट : नौ महीने मे रिटायरमेंट लेकिन सहकारी बैंकों में कंपनी बदलने पर क्यों तुला है यह अपर सचिव। नाबार्ड और कर्मचारियों ने भी  उठाये सवाल

Next Post

खुलासा : नो टेस्ट, नो संक्रमित । कम टेस्ट, कम संक्रमित

Next Post

खुलासा : नो टेस्ट, नो संक्रमित । कम टेस्ट, कम संक्रमित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • सावधान: अगर 3 साल से नहीं किया ट्रांजेक्शन, तो पोस्ट ऑफिस बंद कर देगा आपका खाता!
  • बड़ी खबर: DM के आदेश की नाफरमानी पड़ी भारी।राजस्व कानूनगो निलंबित
  • एक्शन: जेसीबी-पोकलैंड समेत 4 वाहन सीज। ₹7.20 लाख का जुर्माना
  • UPSC EPFO भर्ती 2025: 230 पदों पर आवेदन शुरू। जानें योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया
  • वीडियो: नैनीझील में मछलियों की रहस्यमयी मौत। कैटफिश मंगुरा पर उठे सवाल..
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!