पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नाम पर बनाए गए कुमाउँनी गीत “हरदा हमारा-आला दुबारा” रिलीज़

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नाम पर बनाए गए कुमाउँनी गीत “हरदा हमारा-आला दुबारा” रिलीज़

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नाम पर बनाए गए कुमाउँनी गीत “हरदा हमारा आला दुबारा” का विमोचन पूर्व विधानसभाध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने माउस क्लिक कर किया। प्रतिष्टित पहाड़ी गायक माया उपाध्याय के गाए गीत को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सामने रिलीज किया गया है।

“हरदा हमारा आला दुबारा” अर्थात हरीश रावत की सरकार दोबारा सत्तारूढ़ होगी, के बोलों के साथ गीत में हरीश रावत के कम उम्र में राजनीति से शुरू होकर छात्र राजनीति और फिर राजनीतिक जीवन का ब्यौरा दिया गया है। इसमें हरीश रावत के संघर्षों और उनके बढ़ते कद को दर्शाया गया है। हरीश रावत के केंद्रीय मंत्री और फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने की सभी घटनाओं को बयां किया गया है। इसमें पंजाब के प्रभारी और सीडब्ल्यूसी सदस्य बनने की जिम्मेदारियों का भी बखान किया गया है।

हल्द्वानी के एक निजी बैंक्विट हॉल में आयोजित सादे समारोह में कुमाऊं भर से आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा दिखा। इस दौरान गोविंद सिंह कुंजवाल, हरीश दुर्गापाल, विजय सिजवाली, दीपक बलूटिया, दान सिंह भण्डारी, रमेश पाण्डे, खजान गुड्डू, ललित जोशी आदि मौजूद रहे। गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि, हरीश रावत सरकार ने आम लोगों के लिए कई योजनाओं को लागू किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने सभी को बंद कर गरीबों की कमर तोड़ दी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts