कुंभ मेला 2021 : कोरोना जांच फर्जीवाड़े में निलंबित अधिकारी बहाल l जानिए पूरा मामला

कुंभ मेले के दौरान कोरोना जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था,जिसके बाद दो अधिकारी तत्कालीन कुंभ मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर और प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके त्यागी को शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया था l लेकिन अब जांच में दोषी ने पाए जाने पर दोनों अधिकारियों को शासन ने बहाली […]

कुंभ मेले के दौरान कोरोना जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था,जिसके बाद दो अधिकारी तत्कालीन कुंभ मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर और प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके त्यागी को शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया था l लेकिन अब जांच में दोषी ने पाए जाने पर दोनों अधिकारियों को शासन ने बहाली के आदेश दे दिए हैंlफर्जीवाड़े में अब हरिद्वार जिले के तत्कालीन सीएमओ की जांच की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कमेटी गठित की जाएगी।

 

पूरा मामला:

 

कुंभ मेले के दौरान पूर्णा की रोकथाम के लिए कोवित की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई थी, जिसमें बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ था l स्वास्थ्य विभाग ने एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच के लिए नौ कंपनियों के साथ अनुबंध किया।

जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हरियाणा के एक व्यक्ति की शिकायत के बाद हुआ था। शिकायतकर्ता के मोबाइल पर कोविंड जांच कराने का मैसेज आया, जबकि वह कुंभ मेले में आया ही नहीं था। इसकी शिकायत आईसीएमआर को भेजी गई। राज्य कोविड कंट्रोल रूम ने मामले की प्रारंभिक जांच की, जिसमें बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। एक लाख से अधिक सैंपलों में एक ही मोबाइल नंबर और पते दर्शाए गए। इस मामले में सरकार ने जिलाधिकारी हरिद्वार को जांच सौंपी थी।

Also Read This

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

01 दिसम्बर को यहां लगेगा विशाल मेगा रोजगार मेला – 40 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग!

पौड़ी गढ़वाल सहित आसपास के जनपदों के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर।युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आ...

Related Posts