हजारो पेड़ कटने पर भी कुम्भकर्ण की नींद सो रहा विभाग , कटे पेड़ो को झाड़ियां बता रहे हैं जनप्रतिनिधि

इंद्रजीत असवाल सतपुली :एकेश्वर प्रखंड के डण्डा मल्ला धयदि चमासू धार आदि गाओं में आजकल अक्षय ऊर्जा प्लांट लग रहा है । आपको हमारे द्वारा पहले भी गांववासियो की शिकायत के वीडियो दिखाए गए थे । जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि, इस प्लांट की आड़ में हमारी कैसरीन भूमि चारागाह सब कब्जा दिये गए है […]

इंद्रजीत असवाल

सतपुली :एकेश्वर प्रखंड के डण्डा मल्ला धयदि चमासू धार आदि गाओं में आजकल अक्षय ऊर्जा प्लांट लग रहा है ।

आपको हमारे द्वारा पहले भी गांववासियो की शिकायत के वीडियो दिखाए गए थे ।

जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि, इस प्लांट की आड़ में हमारी कैसरीन भूमि चारागाह सब कब्जा दिये गए है व हजारो की संख्या में उनके जंगलों से पेड़ काट दिये गए हैं इसकी शिकायत भी हुई परन्तु कुछ नहीं हुआ ।

होता भी कैसे जब जिन जनप्रतिनिधियों ने शिकायत करनी थी, जिन्होंने जंगल बचाने थे, जिन्होंने गैर कानूनी कार्य रोकने थे उनके द्वारा स्वयं इस प्लान्ट में ठेकेदारी की जा रही है, तो फिर गलत कामों को कौन रोकेगा।

जी हां हमारे द्वारा उक्त प्लान्ट के एक हिस्से का मुआयना किया गया ।ग्राउंड जीरो से आपको उन पेड़ो की लांस भी दिखाई जा रही है ।इन्ही बड़े बड़े पेड़ो को ग्राम प्रधान व प्लांट वाले झाड़ियां बता रहे हैं क्या आपको ये पेड़ झाड़ियां लग रहे हैं।

क्या ये सौर्य ऊर्जा प्लान्ट हम लोगो को ऑक्सीजन देगा ?

हम अपने निजी कार्य के लिए यदि एक पेड़ काट देते हैं तो सम्बंधित विभाग हमारा जीना मुहाल कर देते हैं। लेकिन यहाँ पर बड़ी पहुच वालो के द्वारा हजारों पेड़ काट दिये गए लेकिन अब तक विभाग कुम्भकर्ण की नींद सो रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts