कुर्सी बचाने को मुख्यमंत्री ने चला गैरसैंण कार्ड!

विगत एक सप्ताह से उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के बारे में जो खबरें सोशल मीडिया के बाद अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया में चल रही है कि उत्तराखंड में शीघ्र ही नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है, के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी का नया कार्ड चला है। त्रिवेंद्र सिंह रावत […]

विगत एक सप्ताह से उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के बारे में जो खबरें सोशल मीडिया के बाद अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया में चल रही है कि उत्तराखंड में शीघ्र ही नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है, के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी का नया कार्ड चला है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह कार्ड खुद की बजाय भाजपा के विधायक महेंद्र भट्ट के माध्यम से चलाया है। चारधाम श्राइन बोर्ड का नाम उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड भी महेंद्र भट्ट को आगे कर करवाया गया था। विधायक महेंद्र भट्ट ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के लिए आज सोशल मीडिया में जिस आत्मविश्वास के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से हुई बातचीत के बाद कही है, वह स्पष्ट कर रहा है कि यह दांव त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद चला है।


महेंद्र भट्ट द्वारा गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बारे में 3 मार्च से गैरसैंण में हो जा रहे विधानसभा सत्र का हवाला दिया गया है। महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री के साथ हुई बात के लिए कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी की गवाही भी होने की बात कही है।
देखना है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा नेतृत्व परिवर्तन की खबरों का डिजास्टर मैनेजमेंट किस हद तक सफल हो पाता है!

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts