क्या निकलेगा इस मंथन से सरकार

आज उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार देहरादून में अपने विधायकों के साथ 3 साल का कार्यकाल पूरा होने पर मंथन कर रही है। यह मंथन दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार के बाद तब होने जा रहा है, जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में केंद्र सरकार […]

आज उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार देहरादून में अपने विधायकों के साथ 3 साल का कार्यकाल पूरा होने पर मंथन कर रही है। यह मंथन दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार के बाद तब होने जा रहा है, जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में केंद्र सरकार में मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक दिल्ली के स्टार प्रचारकों में थे।
उत्तराखंड की ओर से भारतीय जनता पार्टी की बहुत बड़ी फौज केजरीवाल को हराने गई थी, किंतु खाली हाथ लौटी, क्योंकि अब 3 वर्ष पूरे हो चुके हैं और क्षेत्र में बताने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। राष्ट्रवाद की अफीम का भी अब विधानसभा चुनाव में असर नहीं हो रहा है, ऐसे में विधायकों के साथ इस मंथन कार्यक्रम से क्या निकल कर आता है, यह देखने वाली बात होगी।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts