टोल टैक्स के विरोध में धरने पर बैठी लेडी विधायक और भाजपा प्रदेश महामंत्री

टोल टैक्स के विरोध में धरने पर बैठी लेडी विधायक और भाजपा प्रदेश महामंत्री रिपोर्ट- संदीप चौधरी रुड़की। टोल टैक्स को लेकर आज रुड़की के भगवानपुर में टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन किया गया। क्षेत्रीय विधायक ममता राकेश तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश सैकड़ों लोगों के साथ टोल प्लाजा पहुंचे और क्षेत्रीय लोगों के […]

टोल टैक्स के विरोध में धरने पर बैठी लेडी विधायक और भाजपा प्रदेश महामंत्री

रिपोर्ट- संदीप चौधरी
रुड़की। टोल टैक्स को लेकर आज रुड़की के भगवानपुर में टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन किया गया। क्षेत्रीय विधायक ममता राकेश तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश सैकड़ों लोगों के साथ टोल प्लाजा पहुंचे और क्षेत्रीय लोगों के टैक्स को लेकर धरने पर बैठे। बताना जरूरी होगा कि, रुड़की देहरादून एन एच 73 का कार्य पिछले काफी दिनों से चल रहा था, जो अभी भी प्रगति पर है। हाईवे का काम अभी पूरा भी नहीं हुआ कि, टोल अधिकारियों ने लोगों से टैक्स वसूली करना शुरू कर दिया। जिसका क्षेत्रीय लोगों द्वारा विरोध किया गया।

बता दें कि, कल शाम भगवानपुर क्षेत्र के एक आदमी से टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ टोल टैक्स को लेकर बदतमीजी की गई जिसको लेकर आज सैकड़ों ग्रामीण टोल प्लाजा पर पहुंच गए तथा पहले काम पूरा करने और उसके बाद क्षेत्रीय लोगों से टैक्स ना लेने की मांग की। इस मौके पर भाजपा व कांग्रेस पार्टी दोनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए तथा भगवानपुर विधायक भी धरने पर बैठ गई। मामले की जानकारी होने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की नमामि बंसल भी मौके पर पहुंच संज्ञान लेते हुए टोल के अधिकारियों को काम पूरा होने तक टैक्स ना लेने की बात कही।

इस मौके पर भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए मांग की है कि, पहले हाईवे का काम पूरा किया जाए उसके बाद क्षेत्रीय लोगों को उनकी आई डी देखकर बिना टैक्स दिए जाने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि, किसी भी लोकल आदमी का कोई पास नहीं बनेगा, केवल आधार कार्ड या पहचान पत्र देखकर उसको जाने दिया जाए।

मौके पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुबोध राकेश ने कहा कि, पहले टोल अधिकारी आदेश दिखाए कि, किसके आदेश पर उन्होंने टैक्स वसूलना शुरू कर दिया। उन्होंने ये भी कहा कि, जिन लोगों ने अपनी ज़मीन हाईवे को दी है उनके लिए यानी लोकल लोगों के लिए क्या प्रावधान है, ये भी दिखाया जाए। सभी कार्य नियमानुसार होने चाहिए। क्षेत्रीय लोगों को टैक्स में छूट दी जानी चाहिए।

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। मौके पर पहुंची ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की नमामि बंसल ने बताया कि, लोगों का कहना है कि, अभी सर्विस रोड नहीं बना है। उसका कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही लोकल लोगों को टैक्स में छूट देने की मांग की गई। जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी तथा आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। क्षेत्रीय ग्रामीण के साथ हुई बदसलूकी के मामले में उन्होंने कहा कि, वीडियो के आधार पर जांच की जाएगी। जिसकी गलती है उस पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर: हिरासत से छूटने के बाद ध्रुव राठी का बड़ा दावा। बोले- ‘गिरफ्तार नहीं, किडनैप किया गया’

नई दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पुलिस हिरासत से छोड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी हिरासत को लेकर गंभीर...

मौसम अपडेट : पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है, जबकि प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम...

Related Posts