बरसात से कालाढूंगी मार्ग में भूस्खलन। दो जे.सी.बी.मशीन लगाकर उठवाया मलुवा ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में रात हुई बरसात से कालाढूंगी मार्ग में भूस्खलन हो गया जिससे राजकीय मार्ग बुरी तरह से बाधित हो गया । मार्ग को दो जे.सी.बी.मशीन लगाकर मलुवा उठाना पड़ा । नैनीताल देहरादून राजकीय राजमार्ग में बारह पत्थर के पास रात भूस्खलन हो गया । कालाढूंगी मार्ग में बारह पत्थर […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में रात हुई बरसात से कालाढूंगी मार्ग में भूस्खलन हो गया जिससे राजकीय मार्ग बुरी तरह से बाधित हो गया । मार्ग को दो जे.सी.बी.मशीन लगाकर मलुवा उठाना पड़ा ।

नैनीताल देहरादून राजकीय राजमार्ग में बारह पत्थर के पास रात भूस्खलन हो गया । कालाढूंगी मार्ग में बारह पत्थर से लगभग एक किलोमीटर दूर शुक्रवार रात भूस्खलन हो गया ।

भूस्खलन के कारण पहाड़ी से मलुवा, पत्थर और पेड़ आ गए जिससे मार्ग में आवाजाही ठप हो गई । पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया । राजकीय राजमार्ग रातभर पूरी तरह से बाधित रहा ।

सवेरे लोक निर्माण विभाग को सूचना मिलने के बाद आनन फानन में मलुवा और पेड़ उठाने के लिए दो जे.सी.बी.मशीनों को लगाया गया । दोनों मशीनों ने सवेरे छह बजे से लगातार मलुवा हटाने का काम शुरू किया और दोपहर बारह बजे तक आधा मलुवा सड़क से हटा दिया । एक जे.सी.बी.नैनीताल की तरफ से मलुवा हटाने में जुटी तो दूसरी कालाढूंगी की तरफ़ से ।

इस दौरान पुलिस और लोक निर्माण विभाग ने कालाढूंगी से नैनीताल आने जाने वाले वाहन चालकों को रूसी बाईपास को इस्तेमाल करने की जानकारी दी ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts