पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

कालसी वन प्रभाग में बड़ी संख्या में अवैध पेड़ कटान। कार्यवाही के लिऐ भटक रहे शिकायतकर्ता

January 12, 2021
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

कालसी वन प्रभाग में बड़ी संख्या में अवैध पेड़ कटान। कार्यवाही के लिऐ भटक रहे शिकायतकर्ता

रिपोर्ट- सतपाल धानिया
विकासनगर। कालसी वन प्रभाग के तिमली रेंज अन्तर्गत निजी भूमि से एक दबंग द्वारा अवैध रुप से दर्जनो फलदार व प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ काट दिये गए, जिसकी शिकायत भू स्वामी द्वारा वन विभाग व पुलिस में की गई, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी कार्यवाही नहीं हुयी है। वादी मुकेश कुमार व अभिनव कुमार द्वारा उक्त भूमि पर छत्तीस साल से खेती बाड़ी की जा रही थी, लेकिन कुछ समय पूर्व इनके द्वारा यह भूमि गाँव के ही कुछ लोगो को ठेके पर खेती करने के लिऐ दे दी गयी। लेकिन इसकी आड़ में ठेकेदारों द्वारा भू स्वामियों की जमीन से बीस पेड़ शीशम, तीस पेड़ तुन, चार पेड़ सागौन, बीस पेड़ यूकेलिप्टिस, दो पेड़ सिंबल, एक पेड़ लीची, दस पेड़ अमरूद व तीस आम के पेड़ बिना विभागीय अनुमति के चोरी छिपे काट दिये।

भूस्वामी द्वारा उक्त पेड़ो के अवैध रुप से काटने की शिकायत वन विभाग व पुलिस को की गई, लेकिन कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। जिस वजह से शिकायतकर्ता दर-दर भटकने को मजबूर है। भूस्वामी क़ा कहना है कि, जिन लोगो द्वारा अवैध रुप से पेड़ काटे गए है, वह लोग एस टी समुदाय से है और यह लोग भूस्वामी को एससी/एसटी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते है। जिस वजह से भूस्वामी अपनी जमीन पर जाने से भी डरने लगा है।

बताया जा रहा है कि, जिन लोगो ने चोरी छिपे दर्जनो पेड़ काटे है, उनमें से एक व्यक्ति वन विभाग क़ा कर्मचारी है। जिस वजह से वन विभाग कार्यवाही नहीं कर रहा है। साथ ही बताया यह भी जा रहा है कि, दबंगों द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर भी कब्जा किया हुआ है। दबंगों की पहुंच रसूखदार लोगो व नेताओ से इसी वजह से संबंधित विभाग कार्यवाही करने से कतरा रहें है, तो वही पूछे जाने पर संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गोलमोल जवाब दे रहें है। पीड़ित पक्ष ने शासन-प्रशासन से उक्त दबंगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।


Previous Post

सरकार के दूसरे बड़े कदम पर हाईकोर्ट की रोक। राज्यपाल के हस्ताक्षरों वाले शासनादेश को भी रोका

Next Post

बड़ी खबर: राजाजी पार्क के मोतीचूर रेंज से बाघ गायब, पार्क प्रशासन में हड़कंप। बाड़े में मिला रेडियो कॉलर

Next Post

बड़ी खबर: राजाजी पार्क के मोतीचूर रेंज से बाघ गायब, पार्क प्रशासन में हड़कंप। बाड़े में मिला रेडियो कॉलर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: पूर्व डीएफओ किशन चंद पर ईडी का एक और डंडा। चार्जशीट दाखिल ..
  • एक्सक्लूसिव खुलासा : 90 करोड़ खर्च करने के बाद अब मेट्रो की ज़मीन पर पार्क का प्लान।जमीन खुर्दबुर्द की तैयारी!
  • उपलब्धि: महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार सफल रोटारेक्स मेकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण की तैयारी पूरी, 81 पोलिंग पार्टियां रवाना..
  • शानदार पहल: हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी में प्रशासन बना सहारा। 14 गर्भवती महिलाओं को मिली नई ज़िंदगी
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!