क्राइम: देर रात देहरादून में गोलीकांड । शराब ठेके के बाहर चली गोलियां, दो घायल 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में रिंग रोड स्थित एक शराब ठेके के बाहर शुक्रवार देर रात हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान चली गोलियों की चपेट में आकर दो युवक घायल हो गए। दोनों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल […]

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में रिंग रोड स्थित एक शराब ठेके के बाहर शुक्रवार देर रात हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई।

दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान चली गोलियों की चपेट में आकर दो युवक घायल हो गए। दोनों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में चार विशेष पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

शराब ठेके के बाहर विवाद के बाद चली गोलियां

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे रायपुर थाना क्षेत्र के छह नंबर पुलिया से आगे रिंग रोड स्थित शराब ठेके के बाहर हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ठेके की कैंटीन में कई लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान लोअर राजीव नगर निवासी नवीन राणा अपने दोस्त के साथ वहां मौजूद था।

बताया जा रहा है कि नवीन सिगरेट पीने के लिए बाहर निकला तो उसने दो पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद होते देखा। वह वापस अंदर जाने ही वाला था कि अचानक फायरिंग शुरू हो गई।

दो युवक गोली लगने से घायल

फायरिंग के दौरान पहली गोली नवीन राणा के कंधे में लगी, जो मांस को चीरते हुए आर-पार निकल गई। वहीं दूसरी गोली पास में खड़े बिजनौर निवासी कैनेन्द्र के पैर में लगी।

गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

सूचना मिलते ही रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल नवीन राणा को कैलाश अस्पताल और कैनेन्द्र को दून अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

दो आरोपी हिरासत में, अन्य फरार

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। हालांकि, अन्य आरोपीयो की तलाश जारी हैं।

पुलिस के अनुसार,फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

स्थानीय लोगों ने शराब ठेका हटाने की उठाई मांग

फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने शराब ठेके के बाहर धरना देकर ठेका हटाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ठेके के बाहर आए दिन शराबियों के बीच मारपीट और हंगामा होता रहता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही फायरिंग के पीछे की वजह और विवाद के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts