दु:खद : अलकनंदा नदी में गिरी अनियंत्रित कार। महिला कॉन्स्टेबल सहित तीन की मौत

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलकनंदा नदी में कार गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।  हादसे में उत्तराखंड पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल की भी जान चली गई है।  बद्रीनाथ धाम से करीब चार कि.मी. पहले रात को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना है। बीती रात करीब […]

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलकनंदा नदी में कार गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। 

हादसे में उत्तराखंड पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल की भी जान चली गई है। 

बद्रीनाथ धाम से करीब चार कि.मी. पहले रात को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना है।

बीती रात करीब साढ़े ग्यारह से बारह बजे के आसपास महिला कांस्टेबल प्रेमलता एक अन्य महिला व एक पुरूष के साथ बद्रीनाथ से नीचे की ओर निकली लेकिन बद्रीनाथ से मात्र चार किमी की दूरी पर ही वाहन अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। 

घटना की सूचना सुबह मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची अभी तक दो शव निकाले जा चुके है। 

रेस्क्यू कार्य जारी है, गहरी खाई व चट्टान तथा बारिश व कोहरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: देहरादून पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम जारी, 30 सितंबर से नामांकन; 12 अक्टूबर को मतदान

देहरादून, 27 सितंबर 2026। जनपद देहरादून में ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों के रिक्त पदों पर होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित...

बड़ी खबर: IFS संजीव चतुर्वेदी के मामले से एक और न्यायाधीश ने खुद को किया अलग

नैनीताल। उत्तराखंड कैडर के आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी से जुड़े मामलों की सुनवाई से न्यायाधीशों के स्वयं को अलग करने का सिलसिला जारी है।अब...

Related Posts