पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

गुड न्यूज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गुरुवार से ई.एस.आई.एस. सेवा दोबारा शुरू

November 2, 2023
in उत्तराखंड, हेल्थ
गुड न्यूज: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गुरुवार से ई.एस.आई.एस. सेवा दोबारा शुरू
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ई.एस.आई.एस.) के लाभार्थियों के लिए सामान्य उपचार की सेवाएं (स्पेशलिटी सेवाओं में) गुरुवार दिनांक 2 नवम्बर 2023 से शुरू हो गई हैं। इसके अन्तर्गत मरीजों को मेडिसिन विभाग, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, नाक कान गला रोग विभाग, शिशु एवम् बाल रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, सर्जरी विभाग, त्वचा रोग विभाग, टी.बी. छाती एवम् श्वास रोग, मनोरोग विभाग, दंत रोग विभाग आदि सभी सामान्य विभागों में ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों को योजना का लाभ दोबारा मिलना शुरू हो गया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कर्मचारी राज्य बीमा योजना की निदेशक श्रीमती दीप्ति रावत का आभार जताया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रशासन व ईएसआईएस के अधिकारियों के बीच योजना को दोबारा शुरू किए जाने सम्बन्धित सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (बिग्रे) डाॅ प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने दी।

ज्ञातव्य है कि सुपरस्पेशलिटी सेवाओं जैसे न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलाॅजी, नैफ्रोलाॅजी, कार्डियोलाॅजी, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलाॅजी, गैस्ट्रोइंट्रोलाॅजी आदि सुपरस्पेशलिटी विभागों में पहले से ही श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ई.एस.आई.सी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) के लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है।  अब ई.एस.आई.एस. योजना के लाभार्थियों के लिए सामान्य उपचार की सेवाएं दोबारा शुरू होने से लाभार्थियों को बड़ी राहत होगी। 

  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (बिग्रे) डाॅ प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने जानकारी दी कि यह बेहद हर्ष का विषय है कि पूर्व की भांति श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ई.एस.आई.एस.) के लाभार्थियों के लिए दोबारा उपचार सेवा शुरू हो गई है। इससे कामकाजी बड़े वर्ग को ईएसआईएस योजना का लाभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मिल पाएगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक छत के नीचे मरीजों को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से हमेशा ही बड़ी राहत रहती है। कर्मचारी संगठनों ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दोबारा ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों के उपचार की सेवा शुरू होने का स्वागत कर खुशी व्यक्त की है। इस खबर से फैक्ट्री कर्मचारियों सहित ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।


Previous Post

हाईकोर्ट न्यूज : विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों के मामले में सुनवाई जारी, अगली तारीख तय

Next Post

बड़ी खबर : फर्जी मुकदमे में बा इज्जत बरी हुए आरटीआई एक्टिविस्ट विनोद जैन। सरकार ने वापस लिया केस

Next Post
बड़ी खबर  : फर्जी मुकदमे में बा इज्जत बरी हुए आरटीआई एक्टिविस्ट विनोद जैन। सरकार ने वापस लिया केस

बड़ी खबर : फर्जी मुकदमे में बा इज्जत बरी हुए आरटीआई एक्टिविस्ट विनोद जैन। सरकार ने वापस लिया केस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • Smartphone Overheating Problem: जानिए क्या है कारण और कैसे बचें!
  • ब्रेकिंग: UKSSSC ने जारी की पुलिस कांस्टेबल, सहायक लेखाकार सहित कई पदों की तिथियां घोषित। देखें..
  • WUPL  2025: महिला क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका । इस दिन दून में शुरू होंगे ट्रायल 
  • Post Office RD Scheme: हर महीने की बचत से पाएं ₹5 लाख तक का फंड!
  • Home Loan Rejected-जानिए Top Reasons और दुबारा Approve करवाने के आसान तरीके!
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!