कोटद्वार मित्र पुलिस का एक और बड़ा कारनामा l 3 वर्षो lबाद हुआ पत्नी से पीड़ित पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल बात यदि उत्तराखंड पुलिस की हो तो हर जगह पर बड़े बड़े बोर्डो पर अंकित रहता है कि आपकी सेवा में ततपर  उत्तराखंड मित्र पुलिस और यदि हकीकत देखी जाय तो कई मौकों पर पुलिस मित्र कम शत्रु पुलिस ज्यादा दिखती नजर आती है। यह हम इसलिए कह रहे हैं […]

रिपोर्ट इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल

बात यदि उत्तराखंड पुलिस की हो तो हर जगह पर बड़े बड़े बोर्डो पर अंकित रहता है कि आपकी सेवा में ततपर  उत्तराखंड मित्र पुलिस और यदि हकीकत देखी जाय तो कई मौकों पर पुलिस मित्र कम शत्रु पुलिस ज्यादा दिखती नजर आती है। यह हम इसलिए कह रहे हैं जांच के नाम पर पुलिस महीनों छोड़िए सालों लगा दे उसके बाद भी एफ आई आर तक दर्ज ना हो पाए और पीड़ित न्याय की आस लगाए बैठे बैठे डिप्रेशन में चला जाए तो इसे मित्र पुलिस कहें या शत्रु पुलिस l

बात कोटद्वार पुलिस की है जहाँ पर एक पत्नी से पीड़ित सुनील रावत जो एकेश्वर  ब्लाक के ग्राम गुराड तला के रहने वाले  के द्वारा लगभग तीन साल पहले 3़.4 .2019 को कोटद्वार कोतवाली  में तहरीर लेकर पहुंचता है जिसमें लिखा होता है कि  उसके साथ उसकी पत्नी द्वारा धोखा किया गया है और अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग करता है  पुलिस के तत्कालीन SHO मनोज रतूड़ी द्वारा पीड़ित की तहरीर का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश कर दिए 3 महीने नहीं 3 साल बीत जाने के बाद भी पता नहीं चला कि  जांच कहां तक पहुंची 

, इस बीच पुलिस ने रिपोट भी  दर्ज नही की l

थका हारा पीड़ित अपना दुखड़ा लेकर हर उस दरवाजे पर गया जहां उसे उम्मीद की किरण  नजर आई मगर हरेक ने उसे लूटा। 

वही पीड़ित की मुलाकात हिंदूवादी नेता संजय थपलियाल से हो गई ,  हिंदूवादी नेता संजय थपलियाल ने पर मदद करने के नाम पर पीड़ित से एक लाख रुपये ले लिया और चुप्पी साध लीl

आखिरकार थका हारा पीड़ित  लास्ट उम्मीद  लेकर देहरादून में मीडिया के पास पहुचा और अपना दुखड़ा सुनाया l

उत्तराखंड की नमःबर वन डिजिटल मीडिया पहाड़ टीवी ,पर्वतजन  द्वारा पीड़ित की खबर को दिखाने पर तीन साल बाद पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में (498, 406, 420, )मुकदमा दर्ज कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पहले भी पुलिस ने जांच की ,लेकिन अब पीड़ित ने अन्य आरोप भी लगाए हैं इसलिये पुनः केस की जांच की जा रही है l

अब बात पते की ये है कि पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज क्यो नही की ,अब जब मीडिया में खबर चली तो तत्काल रिपोर्ट दर्ज कैसे हुईl

Also Read This

अवैध संबंध, धमकी और फिर हत्या! हरिद्वार ब्लाइंड मर्डर केस में पति-पत्नी गिरफ्तार

Haridwar Murder Case: दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में मिले 50 वर्षीय गोपाल के शव की हुई पहचान, पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया;...

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

Related Posts