मातृत्व शिशु कल्याण केंद्र भवन बनकर तैयार। फिर भी किराए के भवन में चल रहा विभाग

इंद्रजीत असवाल लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल वैसे तो पहाड़ो में कई सरकारी विभागों के लिए भवन बने हैं और विभागीय अधिकारी अपनी सहूलियत के लिए किराए के भवनों पर विभाग चला रहे हैं और कई ऐसे विभागीय भवन है जो बनने के बाद अब खण्डर में तब्दील हो रहे हैं और ऐसे भवन अभी तक सरकार […]

इंद्रजीत असवाल

लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल

वैसे तो पहाड़ो में कई सरकारी विभागों के लिए भवन बने हैं और विभागीय अधिकारी अपनी सहूलियत के लिए किराए के भवनों पर विभाग चला रहे हैं और कई ऐसे विभागीय भवन है जो बनने के बाद अब खण्डर में तब्दील हो रहे हैं और ऐसे भवन अभी तक सरकार के अंडर में नही आये ।

जिस भवन की हम बात कर रहें हैं,ये लैंसडाउन विधानसभा के ज़हरीखाल ब्लॉक के चमेठा ग्राम सभा में है 

ये मातृत्व शिशु कल्याण केंद्र (ANM सेंटर) है जो विगत 5 सालों से बनकर पूरी तरह से तैयार है लेकिन अभी तक ये भवन विभाग के अंडर में नही आया है और विभाग ANM सेंटर को किराए के भवन में चला रहा है ।

जानकारी के अनुसार, इस भवन पर फिलहाल भूमि मालिक का ताला लगा हुआ है।

 ग्रामीणों ने बताया कि भूमि दान करने वाले परिवार का कहना है कि इस भवन पर उनके नाम का पत्थर लगाया जाए ।

ग्राम प्रधान किशोर जदली ने बताया कि ये भवन बहुत पहले से बनकर तैयार है,इसके लिये कई बार पिछले जनप्रतिनिधियों ने भी विभाग को सूचित किया कि वो अपने विभाग को अपने भवन में शिप्ट करे,लेकिन विभाग है कि सुनता ही नहीं , जल्द दुबारा से विभाग को सूचित करेंगे।

Also Read This

बड़ी खबर: पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और बेटे पर 45 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,एसएसपी जो दी शिकायत

देहरादून: राजधानी देहरादून में नगर निगम की दुकानों के आवंटन के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में आधे घंटे के भीतर दो बार डोली धरती,लोगो में दहशत

चमोली: उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से धरती दो बार डोली। चमोली जिले में बुधवार सुबह करीब आधे घंटे के भीतर दो बार भूकंप...

Related Posts